Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!

फोन को लेकर कहा गया है कि इसमें परफॉर्मेंस और कैमरा के लिए धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 नवंबर 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन के अंदर बड़ा कैमरा सेंसर और विशाल बैटरी भी सुझाई गई है।
  • टॉप वेरिएंट 16GB रैम, और 1 TB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
  • फोन के लिए अगले महीने लॉन्च की संभावना जताई गई है।

Xiaomi 17 Max में कंपनी ने 6.9 इंच डिस्प्ले देखने को मिलता है।

Xiaomi 18 सीरीज का नया फोन 8000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। Xiaomi 18 Pro सीरीज को कंपनी ने हाल ही में मार्केट के अंदर उतारा था। अब इसी सीरीज में एक नए स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। फोन Xiaomi 18 Max के नाम से आने की संभावना है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी सुझाए गए हैं। फोन क्वालकॉम के दमदार चिपसेट से लैस बताया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से इस कथित Xiaomi फोन के बारे में। 

Xiaomi 18 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है जिसमें धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में खुलासा किया था कि कंपनी एक बड़े डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रही है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट आ सकता है। फोन के अंदर बड़ा कैमरा सेंसर और विशाल बैटरी भी सुझाई गई थी। अब MyDrivers (via) ने इसी फोन को लेकर कुछ और खास बातें सुझाई हैं। फोन को Xiaomi 18 Max कहा है। Xiaomi 17 Max का यह सक्सेसर हो सकता है। 

Advertisement

फोन को लेकर कहा गया है कि इसमें परफॉर्मेंस और कैमरा, दोनों ही एरिया में धांसू फीचर्स आ सकते हैं। इसी के साथ बैटरी को लेकर भी बड़ा कयास है। फोन के अंदर 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। फोन एक मिनिमल डिजाइन में आ सकता है। फोन के लिए अगले महीने लॉन्च की संभावना जताई गई है। इसमें निचले वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है। जबकि टॉप वेरिएंट 16GB रैम, और 1 TB स्टोरेज के साथ आ सकता है। 

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कयास है कि इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इसमें OLED पैनल आने की संभावना है। Xiaomi 17 Max में कंपनी ने 6.9 इंच डिस्प्ले दिया था। फोन में 8000mAh बैटरी दी गई थी। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस है। फोन में 200 मेगापिक्सल का Leica ट्यून्ड कैमरा मिलता है। संभावना है कि अपकमिंग फोन में कई अपग्रेड्स आ सकते हैं। हालांकि साइज में यह कॉम्पेक्ट हो सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1200x2608 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  3. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  4. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  5. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  7. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  8. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.