Xiaomi 17T Pro हुआ 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Xiaomi ने ऑस्ट्रिया में आयोजित एक इवेंट में 17T सीरीज में टॉप-एंड स्मार्टफोन Xiaomi 17T Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2026 08:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 17T Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi 17T Pro में 7000mAh की बैटरी है।

Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ऑस्ट्रिया में आयोजित एक इवेंट में 17T सीरीज में टॉप-एंड स्मार्टफोन Xiaomi 17T Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 3nm चिपसेट दिया गया है। 17T Pro में 7000mAh की बैटरी है जो कि 100W हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। आइए Xiaomi 17T Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 17T Pro Price

Xiaomi 17T Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899.99 (लगभग 1,00,195), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 999.99 (लगभग 1,11,330 रुपये) और 12GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1099.99 (लगभग 1,22,460 रुपये) है। वहीं 17T Pro डीप ब्लू, डीप वायलेट और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन यूरोप और ब्रिटेन के कई देशों में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं भारत में 4 जून को Xiaomi 17T लॉन्च होगा।

Xiaomi 17T Pro Specifications

Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz / 3500Hz तक इंस्टेंटेनियस सैंपलिंग रेट, डॉल्बी विजन, 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 3nm SoC के साथ 12-कोर माली G1-अल्ट्रा GPU और मीडियाटेक NPU के साथ 990 है। यह फोन 12GB LPPDDR5X RAM और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17T Pro के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। डाइमेंशन की बात करें तो 17T Pro की लंबाई 162.2 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.25 मिमी और वजन 219 ग्राम है। 17T Pro में 7000mAh की बैटरी है जो कि 100W हाइपरचार्ज और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  6. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  7. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  8. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  9. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.