Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!

फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2026 15:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन 1.5K डिस्प्ले से लैस हो सकता है जिसमें LTPS पैनल आ सकता है।
  • Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट बताया गया है।
  • Xiaomi 17T में 6,500mAh बैटरी बताई गई है।

Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

Xiaomi 17T भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इस फोन को 4 जून को लॉन्च करने जा रही है। फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। फोन 1.5K डिस्प्ले से लैस हो सकता है जिसमें LTPS पैनल आ सकता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। अब इस फोन के मार्केट लॉन्च से पहले प्राइस भी लीक हो गया है। फोन फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आएगा, आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत। 

Xiaomi 17T Price in India Expected

Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसकी कीमत लीक हो गई है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन की प्राइसिंग का खुलासा किया है। फोन को ब्रांड 12GB+256GB के अलावा 12GB+512GB वेरिएंट में भी पेश कर सकती है। 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये हो सकती है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आ चुके हैं। 

EXCLUSIVE: 👀 Xiaomi 17T Indian Pricing:
₹65,999 (12GB + 256GB)

Variants:
- 12GB + 256GB
- 12GB + 512GB

Performance:
- Dimensity 8500 Ultra
- 2.2M AnTuTu score
- LPDDR5X Ultra RAM
- UFS 4.1 storage

Battery:
- 6500mAh
- 67W fast charging

Cameras:
- 50MP Leica main camera… pic.twitter.com/COcdjq6G8k

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) May 30, 2026

Xiaomi 17T Specifications (Expected)

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का LTPS डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। डिस्प्ले में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Dolby Vision का सपोर्ट इसमें दिया जा सकता है। साउंड के लिए कंपनी इसमें स्टीरियो स्पीकर्स का इस्तेमाल कर सकती है। 

Advertisement

प्रोसेसर के तौर पर Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट बताया गया है। साथ में LPDDR5X Ultra रैम होगी और UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कैमरा पर नजर डालें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें Leica Light Fusion 800 लेंस बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा यहां दिया जा सकता है। फोन में 5x ऑप्टिकल जूम फीचर भी बताया गया है। इसके साथ ही तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू बताया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के हवाले की जा सकती है। 

Xiaomi 17T में 6,500mAh बैटरी बताई गई है जिसके साथ में 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। साथ ही 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है। इसके अलावा इसमें Bluetooth 6.0, NFC, और Wi-Fi 7 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent Leica-tuned camera system
  • Outstanding 5x periscope telephoto camera
  • Bright, vibrant AMOLED display
  • Good battery life
  • Reliable everyday and gaming performance
  • Bad
  • Polycarbonate build feels less premium
  • Refresh rate behaviour can be inconsistent
  • Selfie camera lacks autofocus
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1268x2756 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.