50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Xiaomi 17T लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने ऑस्ट्रिया में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2026 09:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी मिलती है।
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है।

Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने ऑस्ट्रिया में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा 4nm चिपसेट से लैस है। 17T में 67W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करने वाली 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Xiaomi 17T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T Price

Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 749.99 (लगभग 83,500 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 799.99 (लगभग 89,070 रुपये) है। वहीं 17T वायलेट, ओपल व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन यूरोप और ब्रिटेन के कई देशों में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

Xiaomi 17T Specifications

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3200Hz / 3500Hz इंस्टेंटेनियस सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा 4nm चिपसेट के साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। इस फोन में 12GB LPPDDR5X RAM के साथ 256GB / 512GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। 17T में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 67W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल और f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो 17T की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  6. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  7. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  8. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  9. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.