₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!

फोन की खरीद के समय ग्राहक को चेक आउट के टाइम 10 हजार रुपये की सीधी छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2026 08:01 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra एक धांसू कैमरा फोन है जिस पर जबरदस्त ऑफर आया है।
  • फोन में 50MP Leica 1-इंच मेन सेंसर आता है।
  • फोन में 16GB रैम, 6000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स भी हैं।

फोन की खरीद पर कंपनी 24 हजार रुपये की Photography Kit Pro को बिल्कुल मुफ्त देने का वादा कर रही है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 Ultra फोन को खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi ने फोन पर जबरदस्त ऑफर निकाल दिया है। फोन को कंपनी ने इसी साल मार्च में रिलीज किया था। अब इस फोन पर धांसू फेस्टिव ऑफर दिया गया है जिसमें इसे ₹20 हजार सस्ता खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, फोन के साथ कंपनी ने Photography Kit Pro फोन के साथ फ्री गिफ्ट के रूप में देने का वादा किया है। इसके साथ ही ग्राहक को 5000 Mi Points भी अर्जित करने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं पूरा ऑफर। 

Xiaomi 17 Ultra Limited Time Offer

Xiaomi 17 Ultra पर अबतक का सबसे भारी डिस्काउंट ऑफर कंपनी ने घोषित कर दिया है। अगर इस फेस्टिव सीजन आप कोई धांसू कैमरा फोन लेना चाहते हैं इस डील का फायदा उठाया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra एक धांसू कैमरा फोन है जिस पर जबरदस्त ऑफर आ गया है। फोन में 50MP Leica 1-इंच मेन सेंसर आता है। साथ में 200MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। फोन में 16GB रैम, 6000mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स भी हैं। 

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने 1,69,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब फोन को 1,39,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। लेकिन ऑफर इससे भी बड़ा है। लिस्ट प्राइस से इसे ₹20 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने Xiaomi Official Website पर कहा है कि फोन की खरीद के समय ग्राहक को चेक आउट के टाइम 10 हजार रुपये की सीधी छूट मिलेगी। वहीं, अगर इसे चुनिंदा बैंक जैसे SBI, HDFC, या ICICI के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 10 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी 20 हजार रुपये सस्ता इसे खरीद सकते हैं। 

Free Photography Kit Pro

फोन की खरीद पर कंपनी 24 हजार रुपये की Photography Kit Pro को बिल्कुल मुफ्त देने का वादा कर रही है। इसी के साथ यूजर को इस फोन की खरीद पर 5000 Mi Points भी अर्जित करने का मौका दिया जा रहा है। यह फोन पर मिल रही अबतक की सबसे जबरदस्त डील है। 

Advertisement

Xiaomi 17 Ultra Features

Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की HyperRGB OLED स्क्रीन मिलती है। यह 2608 × 1200 रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 1Hz–120Hz एडैप्टिव LTPO रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। फोन में 16GB रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की पावर है। इसमें जबरदस्त कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का 1-इंच मेन कैमरा है। साथ में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb cameras
  • Solid design
  • Bright display
  • Decent battery backup and 90W wired fast-charging support
  • Photography kit (sold separately)
  • Bad
  • Expensive
  • Stereo speakers aren't very loud
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 V

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.