Xiaomi 17 Ultra में मिल सकती है Leica ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट 

इस स्मार्टफोन को दो वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 19:41 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में नई Leica कोटिंग हो सकती है
  • Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में पेश किया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Xiaomi 17 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में नई Leica कोटिंग हो सकती है। इससे कैमरा रिफ्लेक्शंस को न्यूनतम किया जा सकेगा। इस महीने Xiaomi 17 Ultra को चीन में पेश किया जा सकता है। यह Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई थी। Xiaomi 17 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन को दो वर्जन में लाया जा सकता है। इसमें से एक वर्जन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर मिल सकता है। इस फीचर से बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। चीन की 3C साइट पर Xiaomi 17 Ultra का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है और सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi 17 Ultra में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने दावा किया था कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की टेस्टिंग शुरू हो गई है। चीन में पेश की गई  इस स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल है। Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच का डिस्प्ले है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.