Xiaomi 17 Ultra में मिल सकती है 100W वायर्ड चार्जिंग, सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Xiaomi 17 Ultra में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और बहुत कम बेजेल्स के साथ हो सकता है। यह Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 18:07 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17 Ultra 3C को दो वर्जन में लाया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi का Xiaomi 17 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Xiaomi 17 Ultra 3C को दो  वर्जन में लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 15 Ultra की जगह ले सकता है। 

इस स्मार्टफोन को दो वर्जन में लाया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 3C पर इस स्मार्टफोन का स्टैंडर्ड वेरिएंट मॉडल नंबर - 2512BPNDAC के साथ लिस्ट हुआ है। इसके डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वेरिएंट का मॉडल नंबर - 25128PNA1C है। इस स्मार्टफोन की 3C पर लिस्टिंग से इसमें 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। Xiaomi 15 Ultra में 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट था। Xiaomi 17 Ultra के सैटेलाइट कम्युनिकेशन वाले वर्जन में बिना कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी कॉल और मैसेज किए जा सकेंगे। इसके लिए चीन की Tiantong और Beidou की सर्विस का इस्तेमाल किया जाएगा। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को इस फीचर के बिना लॉन्च किया जा सकता है। 

Xiaomi 17 Ultra में 6.85 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और बहुत कम बेजेल्स के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। इनमें से एक कैमरा नए ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी पेरिस्कोप के साथ हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। भारत में सितंबर में लॉन्च किए गए Xiaomi 17 Pro में 6.3-इंच और Xiaomi 17 Pro Max में 6.9-इंच 2 डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 Pro में 7,500mAh और Xiaomi 17 Pro Max को 6,300mAh की बैटरी दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  4. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  6. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  7. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  8. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  9. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  10. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.