Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग

Xiaomi 17 Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। है। Xiaomi 17 Max की 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 23:39 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • Xiaomi 17 Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 17 Max के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। 

स्टेट रेडियो रेगुलेशन ऑफ चाइना (SRRC) की वेबसाइट पर शाओमी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 17 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। 

Xiaomi 17 Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। Xiaomi 17 Max की 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.3-इंच (2,656 × 1,220 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.