Xiaomi 16 में होगी 6800mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 चिप!

फोन Android 16 आधारित HyperOS 3.0 UI के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2025 20:10 IST
ख़ास बातें
  • यह 6.3 इंच फ्लैट OLED पैनल से लैस होगा।
  • फोन के बेजल्स चारों तरफ से ही बहुत पतले होंगे।
  • फोन में 50MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप आ सकता है।

Xiaomi 15 में 6.36 इंच का डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 16 को साल के अंत में पेश कर सकती है। Xiaomi 16 को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। एक नया अपडेट इसके प्रोसेसर, बैटरी समेत कई अहम फीचर्स का इशारा देता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी Snapdragon 8 Elite 2 के साथ पेश कर सकती है। बैटरी कैपिसिटी 7000mAh के करीब बताई जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं अपकमिंग Xiaomi 16 के बारे में। 

Xiaomi 16 स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी चीन में इसी साल पेश कर सकती है। यह सीरीज साल के अंतिम महीनों में लॉन्च हो सकती है। Xiaomi 16 को लेकर टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से अहम खुलासा (via) किया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi 16 में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन को 6800mAh बैटरी के साथ टेस्ट किया जा रहा है। फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। 
Advertisement

Xiaomi 15 के चीनी वेरिएंट में कंपनी ने 5,400mAh बैटरी दी थी। जिसके साथ में 90W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था। इस लिहाज अपकमिंग फोन में बैटरी कैपिसिटी ज्यादा ही होगी। टिप्स्टर ने फोन में 6800mAh तक बैटरी आने की बात कही है। इससे पहले टिप्स्टर ने इसी फोन के लिए खुलासा किया था कि यह 6.3 इंच फ्लैट OLED पैनल से लैस होगा। जिसके बेजल्स चारों तरफ से ही बहुत पतले होंगे। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3.0 UI के साथ आ सकता है। 

Xiaomi 16 कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP+50MP+50MP कैमरा सेटअप आ सकता है। इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी होने के साथ ही फोन काफी पतला और हल्का भी होगा। Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro के लिए कहा गया है कि ये फोन इसी साल लॉन्च हो सकते हैं। जबकि Xiaomi 16 Ultra अगले साल लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई इशारा नहीं दिया है। लेकिन शाओमी फैंस को जाहिर तौर पर इंतजार होगा यह देखने का कि नई सीरीज में कंपनी क्या नया लेकर आती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5240 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1200x2670 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.