Xiaomi 15 Ultra vs OnePlus 13: महंगे दाम में Xiaomi 15 Ultra फोन OnePlus 13 से कितना आगे? जानें

दोनों ही फोन में में 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2025 13:32 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन परफॉर्मेंस, डिजाइन, और कैमरा तकनीकी के मामले में जबरदस्त
  • दोनों ही स्मार्टफोन में दमदार चिपसेट है
  • दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है

Xiaomi 15 Ultra और OnePlus 13 इस साल रिलीज हुए सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से हैं।

Xiaomi 15 Ultra और OnePlus 13 इस साल रिलीज हुए सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से हैं। दोनों ही फोन परफॉर्मेंस, डिजाइन, और कैमरा तकनीकी के मामले में जबरदस्त अपग्रेड लेकर आते हैं। अल्ट्रा प्रीमियम सेग्मेंट में मजबूत पकड़ रखने वाले इन दोनों फोन में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो सकता है। फिर भी हम तुलना करके आपको बताते हैं कि रियल वर्ल्ड में कौन सा फोन कितना दम रखता है। 

Xiaomi 15 Ultra vs OnePlus 13: Design, Display
Advertisement
OnePlus 13 में 6.82 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। UI में स्क्रॉल करते टाइम 120Hz रिफ्रेश रेट ज्यादा स्मूद अनुभव देता है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस आती है जो इसे धूप में भी चमचमाती रहती है। फोन में IP69 रेटिंग मिलती है जो इसे मजबूत भी बनाती है। Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो कि एक क्वाड कर्व्ड पैनल है। इस फोन में कंपनी ने 552 ppi पिक्सल डेंसिटी दी है जो बेहतरीन विजुअल्स पैदा करती है। डिस्प्ले साइज और ब्राइटनेस में वनप्लस आगे मालूम होता है।

Camera
वनप्लस 13 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है। फोन 8K वीडियो भी रिकार्ड कर सकता है। Xiaomi 15 Ultra में 1.0″ टाइप 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें दो टेलीफोटो का लेंस मिलते हैं। साथ में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस आता है जो 4.3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। शाओमी का फोन यहां आगे निकल जाता है क्योंकि वनप्लस में डेप्थ सेंसर की कमी, और कम ऑप्टिकल रेंज इसे पीछे धकेल देती है। 
Advertisement

Performance and Battery
OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। यह फोन UFS 4.0 स्टोरेज टाइप के साथ आता है। Xiaomi 15 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। लेकिन इसमें UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है जो ज्यादा फास्ट काम करती है। 
Advertisement

OnePlus 13 में 6,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी लगी है। यह एक दिन से ज्यादा समय तक चलने का दावा करता है। फोन में 100W सुपरफास्ट चार्जिंग आती है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग भी है। शाओमी 15 अल्ट्रा में भी 6,000mAh की बैटरी है। यह 90W चार्जिंग के साथ आता है। जबकि फोन 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 
Advertisement

Price
OnePlus 13 फोन भारत में 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के लिए 76,999 रुपये में आता है। वहीं, Xiaomi 15 Ultra की कीमत 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के लिए 1,09,999 रुपये है। वनप्लस के फोन में बड़ी स्क्रीन, ज्यादा ब्राइटनेस, और बेहतर ड्यूरेबिलिटी है। लेकिन शाओमी का फोन महंगा होकर भी कीमत के साथ न्याय करता है। फोन में जबरदस्त कैमरा क्षमता है। ज्यादा फास्ट वायरलेस चार्जिंग है, सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर है, और यह बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकता है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica-camera-inspired design can turn heads
  • Excellent and bright display with Dolby Vision support
  • Superb camera setup and class-leading periscope output
  • Top-notch performance
  • The Photography Kit is an add-on for enthusiasts (sold separetly)
  • Bad
  • Expensive
  • AI features can be improved
  • Selfie camera is not flagship-grade
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  11. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.