MWC 2025 में दस्तक दे रहा है Xiaomi का 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला सबसे धांसू स्मार्टफोन!

रिपोर्ट्स इशारा देती है कि अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा। Xiaomi 15 Ultra अभी चीन में भी लॉन्च नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 21:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2025) में पेश किया जाएगा
  • टेक इवेंट बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च के बीच होना है
  • Xiaomi 14 Ultra को भी MWC 2024 में दुनिया के सामने रखा था

Xiaomi 14 Ultra (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर होगा 15 Ultra मॉडल

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत में भी कदम रखने के लिए तैयार प्रतीत होता है। अपकमिंग शाओमी फ्लैगशिप को मॉडल नंबर 25010PN30I के BIS सर्टिफ‍िकेशन प्राप्त हो चुका है। हालिया हफ्तों में डिवाइस के कई लीक्स भी ऑनलाइन सामने आ चुके हैं, जिन्होंने स्मार्टफोन मॉडल के कई पहलुओं पर रोशनी डाली है। अब, कंपनी ने एक लाइव ब्रॉडकास्ट में बताया कि Xiaomi 15 Ultra को MWC 2025 में पेश किया जाएगा, जो मार्च के पहले हफ्ते में बार्सिलोना में आयोजित होने वाला है। स्मार्टफोन के Qualcomm फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। इसमें 200MP प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की भी खबर है। 

Xiaomi ने एक लाइव ब्रॉडकास्ट में बताया (via @That_Kartikey) कि Xiaomi 15 Ultra को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2025) में पेश किया जाएगा। टेक इवेंट बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च के बीच होना है। बता दें कि कंपनी ने Xiaomi 14 Ultra को भी MWC 2024 में दुनिया के सामने रखा था। Xiaomi 15 Ultra मौजूदा फ्लैगशिप 14 Ultra का सक्सेसर होगा और रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली जनरेशन की तुलना में अपकमिंग मॉडल कई सुधार और अपग्रेड्स के साथ आने वाला है।

रिपोर्ट्स इशारा देती है कि अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा। Xiaomi 15 Ultra अभी चीन में भी लॉन्च नहीं हुआ है। यह लेटेस्‍ट Android 15-बेस्ड HyperOS स्किन के साथ शिप हो सकता है। इसके अलावा, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्‍प्‍ले पैनल दिए जाने की उम्‍मीद है। 

15 Ultra मॉडल में 4 कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। इनमें 200MP का मेन सेंसर हो सकता है। इसके अलावा 50MP के तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W वायर्ड और 80W वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

स्मार्टफोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन मिला था। लिस्टिंग में यह मॉडल नंबर 25010PN30I के साथ दिखाई दिया था। डिवाइस के ग्लोबल वेरिएंट के मॉडल नंबर में आखिर में G लिखा आता है, जबकि चीनी वेरिएंट के मॉडल नंबर के आखिर में C है। ऐसे में माना जा रहा है यह भारतीय वेरिएंट होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.