Xiaomi 15 Ultra ग्लोबल मॉडल 16GB रैम, तीन कलर वेरिएंट्स के साथ मार्च में होगा लॉन्च!

फोन MWC 2025 में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 11:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।
  • Xiaomi 15 Ultra ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शेड्स में आ सकता है।
  • फोन ग्लोबल मार्केट में 3 से 6 मार्च के बीच दस्तक दे सकता है।

Xiaomi 15 Ultra को Xiaomi 14 Ultra (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा जिसे चीन में फरवरी में पेश किया जाएगा। लेकिन इस फोन का ग्लोबल मॉडल भी लॉन्च से पहले लीक हो गया है। खबर है कि फोन ग्लोबल मार्केट में मार्च में ही लॉन्च हो जाएगा। दरअसल 3 मार्च से MWC 2025 इवेंट शुरू होगा जिसमें Xiaomi 15 Ultra फोन के ग्लोबल वर्जन के लॉन्च की बात सामने आ रही है। लॉन्च से पहले फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। 

Xiaomi 15 Ultra फोन ग्लोबल मार्केट में 3 से 6 मार्च के बीच दस्तक दे सकता है। फोन MWC 2025 में पेश किया जा सकता है। वहीं, इसके लॉन्च से पहले महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। 91 मोबाइल्स ने टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे के साथ मिलकर फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। Xiaomi 14 Ultra को भी कंपनी ने इसी कंफिग्रेशन में पेश किया था। 
Advertisement

Xiaomi 15 Ultra के कलर ऑप्शंस भी यहां पर बताए गए हैं। Xiaomi 15 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर शेड्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बारे में कई हालिया लीक्स आए हैं जो कहते हैं कि डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल से मिलता जुलता होगा। लेकिन यहां पर कई ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो इसे एक अलग लुक दे सकते हैं। मसलन, Leica लोगो को सेंटर से हटाकर साइड में शिफ्ट कर दिया गया है। सेंसर के साइज या संख्या में भी बदलाव हो सकता है। 

Xiaomi 15 Ultra में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस आ सकता है। इसमें 1 इंच का मेन कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.