Xiaomi 15 Ultra फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, मिलेगा अबतक का सबसे धांसू क्वाड कैमरा सेटअप!

शाओमी 15 अल्ट्रा फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 19:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि वह इसमें बेस्ट इमेजिंग हार्डवेयर देने वाली है
  • कैमरा के अलावा बैटरी, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी में भी बड़े अपग्रेड्स होंगे
  • इसमें मल्टीपल फोकल लेंथ का ऑप्शन मिलेगा

Xiaomi 15 Ultra में नाइट फोटोग्राफी के लिए खास फोकस कंपनी कर सकती है।

Xiaomi 15 Ultra फोन लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस एक लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से लीक होने का दावा किया गया है। दरअसल Lu Weibing शाओमी ग्रुप के पार्टनर और प्रेसिडेंट होने के साथ ही जनरल मैनेजर भी हैं। Lu Weibing हाल ही में एक लाइव ब्रॉडकास्ट में नजर आए थे। दावा किया गया है कि इस ब्रॉडकास्ट में उन्होंने Xiaomi 15 Ultra के डिटेल्स अधिकारिक रूप से कंफर्म कर दिए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का अधिकारिक रूप से खुलासा हो गया है। हाल ही में एक लाइव ब्रॉडकास्ट में नजर आए शाओमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing की कही बातों को टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपने पोस्ट में विस्तार से बताया है। पोस्ट के अनुसार, शाओमी 15 अल्ट्रा फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें इस्तेमाल होने वाले चारों सेंसर्स के डिटेल भी यहां पर दिए गए हैं। फोन का 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें 1/0.98-inch सेंसर होगा, यह 23mm लेंस f/1.63 अपर्चर के साथ आएगा। 

फोन का सेकंडरी लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा बताया गया है। यह 14mm का f/2.2 अपर्चर लेंस होगा। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर होगा जिसमें 70mm f/1.8 अपर्चर लेंस मिलेगा। फोन का चौथा कैमरा एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया गया है। यह 1/1.4-inch सेंसर होगा जिसमें 100mm लेंस में f/2.6 अपर्चर दिया जाएगा। यह इन-सेंसर जूम (ISZ) फीचर होगा जो कि बिना किसी लॉस के आउटपुट दे सकेगा। इसमें मल्टीपल फोकल लेंथ का ऑप्शन मिलेगा। 

Xiaomi 15 Ultra में नाइट फोटोग्राफी के लिए खास फोकस कंपनी कर सकती है। कहा गया है कि इसमें 'अल्ट्रा प्योर ऑप्टिकल सिस्टम' होगा जो कि मोबाइल फोटोग्राफी में एक नया बेंचमार्क सेट करेगा। कंपनी का दावा है कि वह इसमें बेस्ट इमेजिंग हार्डवेयर देने वाली है जो अभी तक उपलब्ध है। कैमरा के अलावा बैटरी, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी में भी बड़े अपग्रेड्स इसमें देखने को मिलने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि शाओमी इस फोन को अपना सबसे तगड़ा फ्लैगशिप फोन बनाने की तैयारी कर रही है जो मार्केट में कई दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.