Xiaomi 15 Pro में मिलेगी 6000mAh बैटरी! चार्जिंग स्पीड की डिटेल्स भी हुई लीक

Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 15 Pro को 6,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ टेस्ट कर रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • 6000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ टेस्ट किया जा रहा है फोन
  • इससे पहले 5,400mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग की मिली थी जानकारी
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है अपकमिंग शाओमी फोन

Xiaomi 15 सीरीज को Xiaomi 14 सीरीज (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

Xiaomi 15 सीरीज के लॉन्च में अभी समय है, लेकिन सीरीज में कथित तौर पर मौजूद Pro मॉडल को लेकर लगातार जानकारियां ऑनलाइन लीक हो रही हैं। हाल ही में इसके बैटरी और फास्ट चार्जिंग की डिटेल्स को लीक किया गया था और अब, एक बार फिर बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स को लेकर नया दावा किया गया है। एक टिप्सटर का कहना है कि अपकमिंग Xiaomi फ्लैगशिप में 6,000mAh के आसपास की क्षमता की बैटरी यूनिट मिलेगी और यह 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालांकि, समान टिपस्टर ने इस महीने की शुरुआत में बैटरी और चार्जिंग आउटपुट को लेकर बिल्कुल अलग दावा किया था। Xiaomi 15 Pro के Qualcomm के अपकमिंग फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 4 के साथ आने की संभावना है।

चीन में एक पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) का दावा है कि Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Xiaomi 15 Pro को 6,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ टेस्ट कर रहा है। समान टिप्सटर ने हाल ही में दावा किया था कि 15 Pro को 5,400mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ टेस्ट किया जा रहा था। उस समय कहा गया था कि भले ही कंपनी इसे 120W आउटपुट पर टेस्ट कर रही है, लेकिन लॉन्च के समय इसे कम आउटपुट पर सीमित किया जा सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी भी दी गई थी।
Advertisement

इसके अलावा, एक हालिया लीक में बताया गया था कि Xiaomi 15 Pro के रियर में तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे होंगे। प्राइमरी कैमरा f/1.4-f/2.5 वेरिएबल अपर्चर पेश करेगा, जो Xiaomi 14 Pro के f/1.4-f/4.0 वेरिएबल अपर्चर से अलग है। इसका मतलब यह है कि अपर्चर उतना बंद नहीं होगा जितना पिछले पर था। पिछली अफवाहों के अनुसार, 15 Pro के कैमरा सिस्टम में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा। कथित तौर पर टेलीफोटो लेंस का लाइट इंटेक इसके पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर हुआ है, जिससे टेलीफोटो लेंस की इमेज क्वालिटी बेहतर होने की संभावना है।

Xiaomi 15 Pro कथित तौर पर OV50K को अपने प्राइमरी सेंसर के तौर पर इस्तेमाल करेगा। इसे ओमनीविजन का सबसे पावरफुल इमेज सेंसर कहा जाता है और इसकी डायनामिक रेंज काफी अच्छी है। OV50K इमेज सेंसर 1.2-माइक्रोन का पिक्सल साइज और 1/1.3″ का सेंसर साइज प्रदान करता है। इसमें हाई गेन और कोरिलेटेड मल्टी-सैंपलिंग (CMS) फंक्शन भी हैं, जो लो लाइट कंडीशन में मदद करते हैं। यह 120fps आउटपुट और एचडीआर में 60 fps का सपोर्ट करता है। फोन वैरिएबल अपर्चर का भी सपोर्ट करता है, जो इसे कंडीशन के आधार पर लाइट इंटेक को एडजेस्ट करने की सुविधा देता है।
Advertisement

बताया गया था कि पेरिस्कोप टेलीफोटो में Sony IMX8 सीरीज सेंसर का इस्तेमाल किया गया है और यह 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Xiaomi 15 Pro भी Leica Summilux लेंस से लैस है। इस ऑप्टिकल सॉल्युशन से फाइनल आउटपुट की क्लियरिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.