Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro का फर्स्‍ट लुक! क्‍या है खास? जानें

Xiaomi 15 Series : नए मॉडल्‍स में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 सीरीज का डिजाइन आया नजर
  • इस महीने लॉन्‍च होने वाले हैं प्रीमियम स्‍मार्टफोन
  • Xiaomi 15 के साथ प्रो मॉडल को पेश करेगी कंपनी

प्रो मॉडल में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।

Xiaomi ने उसकी अपकमिंग Xiaomi 15 सीरीज के डिजाइन को पेश कर दिया है। कंपनी के एक रिप्रजेंटेटिव ने कन्‍फर्म किया है कि नए मॉडल्‍स में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। इस चिपसेट के साथ आने वाले ये पहले शाओमी स्‍मार्टफोन्‍स होंगे। जैसाकि देखने से पता चलता है Xiaomi 15 में फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा, जबकि Xiaomi 15 Pro में माइक्रो क्वाड कर्व्ड ग्लास डिजाइन देखने को मिलेगा। 

दोनों मॉडल में स्‍लीक डिजाइन होगा, जोकि मेटल का नजर आता है। भले ही 15 Pro में माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्‍प्‍ले मिलने वाला है, लेकिन ये‍ डिवाइसेज फ्लैट डिजाइन में आएंगी। एक अहम बदलाव कैमरा आईलैंड के साथ भी दिखा। उसे काफी सॉफ्ट तरीके से बैक प्‍लेट पर जोड़ा गया है। 
Advertisement

शाओमी 15 सीरीज के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो प्रो मॉडल में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरेज इस फोन में होने की उम्‍मीद है। 

रियर में यह 50MP मेन कैमरा के साथ आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जिसके साथ 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। 
Advertisement

पहले आए लीक्स के अनुसार, Xiaomi 15 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर आने की संभावना है। वनिला मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिस पर Dragon Crystal Glass का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। फोन के रियर में 50MP मेन कैमरा हो सकता है। अन्य दो लेंस भी 50MP के अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर हो सकते हैं। डस्ट और वॉटर के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी जा सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.