17 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Xiaomi का 2 फ्रंट कैमरा वाला धांसू फोन, आया धमाका ऑफर

डील के तहत फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2026 14:39 IST
ख़ास बातें
  • डील के तहत फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • फोन को इस वक्त 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड चार्जिंग के साथ है

Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है

Xiaomi 14 Civi कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शुमार है। फ्लिपकार्ट पर फोन को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। डील के तहत फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Xiaomi 14 Civi में 4700mAh बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है जिसके लिए दावा है कि यह DSLR जैसी फोटो खींच सकता है। वर्तमान में इस फोन पर सबसे धांसू डील मिल रही है। आइए जानते हैं Xiaomi 14 Civi पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Xiaomi 14 Civi Price Discount Offer

Xiaomi 14 Civi को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 15 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है। 

Advertisement

Xiaomi 14 Civi Bank Offer Discount

Xiaomi 14 Civi की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 17,500 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 42749 रुपये रह जाती है। 

Xiaomi 14 Civi specifications

Xiaomi 14 Civi में 6.55 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इस फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो 14 Civi के रियर में f/1.63 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 14 CIVI में 5G, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica camera features
  • Solid performance
  • Decent display
  • Powerful speakers
  • Value for money
  • Bad
  • No IP68 rating
  • Random notifications from GetApps
  • Battery output is not the best in the segment
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.