Xiaomi 13 सीरीज स्मार्टफोन में होंगे ऐसे फीचर्स, लॉन्च से पहले ही हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च की तैयारी कर रही है, जिसमें Xiaomi 13 Series चीन में आ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 19:08 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी 13 सीरीज से संबंधित कुछ जानकारी ऑनलाइन सामने आई है।
  • Xiaomi 13 के सभी फोन Leica द्वारा ट्यून किए गए कैमरा मॉड्यूल से लैस होंगे
  • Xiaomi 13 Pro में Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च की तैयारी कर रही है, जिसमें Xiaomi 13 Series चीन में आ सकती है। हालांकि अभी तक सटीक लॉन्च तारीख की जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी जानकारी है कि यह आने वाले हफ्तों में ऑफिशियल हो सकती है।

लॉन्च से पहले, शाओमी 13 सीरीज से संबंधित कुछ जानकारी ऑनलाइन सामने आई है, जिससे साफ होता है कि इस आगामी स्मार्टफोन में क्या कुछ खास होने वाला है। Digital Chat Station की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Mi 13 सीरीज में आने वाले सभी मॉडल हाल ही में पेश किए गए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं, जिसमें 4nm प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

इसके अलावा यह बताया गया है कि Xiaomi 13 सीरीज के सभी स्मार्टफोन Leica द्वारा ट्यून किए गए कैमरा मॉड्यूल से लैस होंगे। इसका मतलब है कि Xiaomi 12S स्मार्टफोन के बाद Xiaomi और Leica के बीच साझेदारी बरकरार है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन नए Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के टॉप MIUI 14 कस्टम यूजर इंटरफेस पर काम करेगा। इस नए UI का कंपनी द्वारा टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर एक नया डिजाइन है। कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करने के बाद इसकी ज्यादा जानकारी मिलेगी।

पिछले लीक के हिसाब से बात करें तो Xiaomi 13 Pro में Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा सेंसर आने की उम्मीद है जिसे कंपनी ने Mi 12S Ultra के लिए इस्तेमाल किया है। प्रो मॉडल में Samsung द्वारा बनाई गई 6.7 इंच की OLED 2K E6 कर्व्ड डिस्प्ले हो सकती है। फोन के लॉन्च होने पर इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी और फीचर्स के बारे में पता चल जाएगा। जबकि Xiaomi ने अभी तक Mi 13 लाइनअप के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। ऐसी संभावना है किफोन नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में पेश हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.