कई सारे 50MP कैमरों से लैस होगी Xiaomi 13 सीरीज, ये खास फीचर्स भी मिलेंगे!

इसके एक मॉडल में 50 मेगापिक्सल का डुअल-कैमरा सेटअप होने की बात सामने आ रही है, जबकि दावा है कि एक अन्य मॉडल में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यानी 3 कैमरे 50 मेगापिक्‍सल के दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro को अनवील किया था
  • इस साल नवंबर तक शाओमी 13 सीरीज का आगाज हो सकता है
  • सबसे पहले चीन में लॉन्‍च किए जाएंगे ये स्‍मार्टफोन्‍स

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को नेक्स्ट-जेन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

चीनी टेक द‍िग्‍गज शाओमी (Xiaomi) अपने नए फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन Xiaomi 13 सीरीज पर काम कर रही है। कुछ महीनों पहले यह जानकारी सामने आई थी कि कंपनी इस लाइनअप में Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकती है। यह लॉन्चिंग इस साल के आखिर तक होने की उम्‍मीद है। शाओमी की नई सीरीज के स्‍पेक्‍स को लेकर भी अब जानकारियां सामने आ रही हैं। एक जाने-माने टिप्‍सटर ने इस अपकमिंग सीरीज के कैमरा स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस पर अहम इन्‍फर्मेशन शेयर की हैं।  

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi 13 सीरीज में एक नहीं, कई 50 मेगापिक्सल कैमरे मिलेंगे। इसके एक मॉडल में 50 मेगापिक्सल का डुअल-कैमरा सेटअप होने की बात सामने आ रही है, जबकि दावा है कि एक अन्य मॉडल में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। यानी 3 कैमरे 50 मेगापिक्‍सल के दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि ये डिवाइस चीनी मार्केट में Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro मॉनीकर्स के साथ आ सकते हैं।

प्रो मॉडल में संभवतः अपग्रेडेड मेन और टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेंगे। टिपस्टर ने एक और Xiaomi 13 सीरीज फोन के बारे में भी बताया, जोकि Xiaomi 13 Ultra मालूम होता है। दावा किया कि यह डिवाइस अपग्रेडेड कैमरा मॉड्यूल और सेंसर से लैस होगी।

मौजूदा सीरीज की बात करें, तो कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro को अनवील किया था। इन्‍हें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया गया था। इसके अलावा, स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 12X को भी पेश किया गया था। स्‍पेक्‍स की बात करें, तो Xiaomi 12 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो मैक्रो कैमरा है। वहीं, Xiaomi 12 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड स्नैपर और 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यानी कंपनी मौजूदा सीरीज में भी 50 मेगापिक्‍सल कैमरों से दांव खेल रही है। देखना दिलचस्‍प होगा कि अपकमिंग सीरीज में इन्‍हीं कैमरों के साथ किस तरह के अपग्रेड देखने को मिलते हैं। 
Advertisement

इससे पहले डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को नेक्स्ट-जेन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। ये फोन ‘आउट ऑफ द बॉक्स' Android 13 पर चल सकते हैं और इसमें 2K डिस्प्ले है। हाल ही में इन्‍हें IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर 221113C, 2210132C, 2211133G और 2210132G के साथ देखा गया है। यह माना जाता है कि ग्‍लोबल और चीन के लिए डिजाइन किए गए मॉडल अलग-अलग हैं।  
Advertisement

कुछ रिपोर्टों में दावा है कि Xiaomi 13 में कर्व्‍ड ऐजेज के साथ 6.36 इंच का 120Hz का AMOLED डिस्प्ले होगा, जबकि Xiaomi 13 Pro में भी कर्व्‍ड एजेज के साथ 6.7 इंच का सैमसंग E6 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह 2K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इनकी बैटरी 100W चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.