iPhone 14 जैसे दिखेंगे Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन लीक

Xiaomi 13 Pro के कथित रेंडरर्स को टिपस्टर स्टीव एच.मैकफली ने Zoutons के सहयोग से शेयर किया था। रेंडरर्स में Xiaomi 13 Pro ब्लैक कलर में नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 नवंबर 2022 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 13 सीरीज स्मार्टफोन्स का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं।
  • लीक के मुताबिक, Xiaomi 13 Pro में 6.65 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।
  • Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro का एक कथित रेंडर लीक किया है।

Photo Credit: Comparedial/@OnLeaks

Xiaomi 13 सीरीज स्मार्टफोन्स का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस कथित लीक से सामने आए हैं। पिछले कुछ महीनों से Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro की लीक्स और अफवाहें चल रही हैं। हाल ही में लीक हुए रेंडर्स से पता चलता है कि रेडमी 13 सीरीज स्मार्टफोन्स में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले पर सेंटर में होल पंच कटआउट दिया जाएगा और ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलेगा। Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro में कर्व्ड डिस्प्ले और पूरी तरह से रीडिजाइन कैमरा सिस्टम मिलेगा।

टिप्सटर स्टीव एच.मैकफली (@OnLeaks) ने कंपेयरियल के सपोर्ट से Xiaomi 13 का एक कथित रेंडर लीक किया है। लीक हुई इमेज में फोन व्हाइट कलर में कर्व्ड ऐजेस, कम से कम बेजल और एक होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ नजर आया है। LED  फ्लैश के साथ एक स्क्वायर शेप डिजाइन में बैक पैनल के ऊपर बाईं ओर एक ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट देखा गया है। फोन का डिजाइन हाल ही में आए iPhone मॉडल जैसा है। लीक के मुताबिक, Xiaomi 13 का डाइमेंशन लंबाई 152.8mm, चौड़ाई 71.5mm, मोटाई 8.3mm और कैमरा बंप से 10.3mm तक हो जाता है।

वहीं Xiaomi 13 Pro के कथित रेंडरर्स को टिपस्टर स्टीव एच.मैकफली ने Zoutons के सपोर्ट से शेयर किया था। रेंडरर्स में Xiaomi 13 Pro ब्लैक कलर में नजर आ रहा है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले है। इसमें एक समान ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है  जो कि फोन के ऊपर बाईं ओर मौजूद है। इसके अलावा पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर स्मार्टफोन के लेफ्ट स्पाइन पर नजर आ रहे हैं। फोन के टॉप में माइक्रोफोन और IR ब्लास्टर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है।

लीक के मुताबिक, Xiaomi 13 Pro में 6.65 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। स्टोरेज के लिए यह 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में मिल सकता है। इसका डाइमेंशन 163.0mm x 74.6mm x 8.8mm और कैमरा बंप के बाद 11.8mm हो सकता है।
Advertisement

Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के लेकर हाल ही में कई लीक्स सामने आए हैं। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन सीरीज नवंबर में लॉन्च हो सकती है। ऐसा बताया जाता है कि Xiaomi 13 सीरीज में 2K रेजोल्यूशन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ये Android 13 पर काम कर सकते हैं। ये सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम कर सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.