6 महीनों में 6 प्रीमियम स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करेगी Xiaomi, 12 Ultra से 13 Pro तक जानें सारी डिटेल!

ये फोन ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ Android 13 पर चल सकते हैं और इसमें 2K डिस्प्ले है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 जून 2022 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 Ultra को Mi Band 7 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है
  • इस साल Xiaomi हैंडसेट की एक पूरी सीरीज लॉन्च करने की तैयारी है
  • Xiaomi 13 Pro के भी इस साल के आखिर में आने की उम्‍मीद है

इन फोन्‍स के 12GB तक रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने की उम्‍मीद है।

चीनी टेक दिग्‍गज शाओमी (Xiaomi) जुलाई में Xiaomi 12 Ultra स्‍मार्टफोन को Mi Band 7 Pro के साथ लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC दिए जाने की संभावना है। अब एक जानेमाने टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि इस साल Xiaomi हैंडसेट की एक पूरी सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी अपनी Xiaomi 12 सीरीज में Xiaomi 12S, Xiaomi 12S Pro और ‘Xiaomi 12S डाइमेंसिटी एडिशन' को जोड़ सकती है। इसके अलावा Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro के भी इस साल के आखिर में मार्केट में आने की उम्मीद है।

Weibo पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को नेक्स्ट-जेन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। ये फोन ‘आउट ऑफ द बॉक्स' Android 13 पर चल सकते हैं और इसमें 2K डिस्प्ले है। हाल ही में इन्‍हें IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर 221113C, 2210132C, 2211133G और 2210132G के साथ देखा गया है। यह माना जाता है कि ग्‍लोबल और चीन के लिए डिजाइन किए गए मॉडल अलग-अलग हैं।  
Advertisement

टिपस्टर ने यह भी जानकारी दी है कि 4 Xiaomi स्मार्टफोन के मॉडल- L1, L3S, L2S और L2M को चीन में सर्टिफाइड किया जा चुका है और जल्‍द इन्‍हें लॉन्‍च किया जा सकता है। कहा जाता है कि इन मॉडलों के मॉडल नंबर 2203121C, 2206123SC, 2206122SC और 2207122MC हैं। L1, L2S और L3S मॉडल Xiaomi 12 Ultra, Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Pro होने की उम्मीद है। इन तीनों हैंडसेट के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है। इन फोन्‍स के 12GB तक रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आने की उम्‍मीद है। इसके अलावा, L2M मॉडल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेस से पावर्ड ‘Xiaomi 12 डाइमेंसिटी एडिशन' हो सकता है। इसे Xiaomi 12 सीरीज के सबसे किफायती हैंडसेट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Xiaomi 12S स्‍मार्टफोन में 67W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। कुछ ऐसी ही ऑफरिंग 12S प्रो में भी की जा सकती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड डिस्प्ले, बैक साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। कैमरों के लिए कंपनी के Leica के साथ पार्टनरशिप की उम्‍मीद जताई गई है, जिसके लेंस फोन में दिए जा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.