50MP के तीन धाकड़ कैमरे और Snapdragon प्रोसेसर से लैस Xiaomi 12S Ultra, 12S Pro और 12S लॉन्च

Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ SoC दिया गया है। बैटरी की बात करें तो 5160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12S Ultra में 6.73 इंच की 2K AMOLED माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • Xiaomi 12S में 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition में MediaTek Dimensity 9000+ Soc है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने सोमवार को Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। Xiaomi 12S सीरीज में तीनों मॉडल Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आते हैं जो कि मई में पेश किया गया था। स्मार्टफोन लीका ऑप्टिक्स के साथ भी आते हैं। Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S के अलावा चीनी कंपनी ने Xiaomi 12 Pro Dimensity एडिशन को अपने नए MediaTek Dimensity पावर्ड स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया और Mi Smart Band 7 Pro को अपने नए फिटनेस-ट्रैकिंग रिस्टबैंड के तौर पर पेश किया। Mi Smart Band 7 Pro ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और जीपीएस सपोर्ट के साथ आता है।
 

Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12S और Mi Smart Band 7 Pro की कीमत


कीमत की बात करें तो Xiaomi 12S Ultra के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि 70,700 रुपये है। कीमत की बात की जाए तो Xiaomi 12S Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 यानी कि 55,400 रुपये है। Xiaomi 12S के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानी कि 47,100 रुपये है। वहीं Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानी कि 47,100 रुपये है।

उपलब्धता की बात करें तो Xiaomi 12S Ultra की बिक्री चीन में 8 जुलाई से होगी, वहीं Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S देश में 6 जुलाई से उपलब्ध होंगे। The Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition देश में 12 जुलाई से उपलब्ध होंगे। वहीं Mi Smart Band 7 Pro की कीमत CNY 399 यानी कि करीब 4,700 रुपये है। यह बैंड चीन में 7 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं शाओमी ने Mi Smart Band 7 Pro को CNY 379 यानी कि 4,500 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है।
 

Xiaomi 12S Ultra के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi 12S Ultra में 6.73 इंच की 2K AMOLED माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। इसमें 4,860mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है।
 

Xiaomi 12S Pro के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi 12S Pro में 6.73 इंच की 2K AMOLED माइक्रो कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर  Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पहला दूसरा और 50 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। 
 

Xiaomi 12S के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi 12S में 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया सेटअप दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है।
Advertisement
 

Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi 12 Pro Dimensity Edition में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ SoC दिया गया है। बैटरी की बात करें तो 5160mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Mi Smart Band 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Mi Smart Band 7 Pro में 1.64 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है जो कि 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 70 प्रतिशत तक स्क्रीन टू बॉडी रेशियो ऑफर करती है। यह Mi Smart Band 7 Pro जीपीएस सपोर्ट के साथ आता है। सेफ्टी के लिए यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4860 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro, Xiaomi 12S

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  2. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  4. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  5. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  6. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  7. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  6. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  7. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  8. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  9. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  10. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.