Xiaomi 12 सीरीज़ के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन लीक, 28 दिसंबर को है लॉन्चिंग

लेटेस्ट लीक में Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। शाओमी ने हाल ही में खुलासा किया था कि शाओमी 12 सीरीज़ में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 12 के डिस्प्ले को DisplayMate द्वारा A+ रेटिंग मिली है
  • Xiaomi 12 Pro में मिल सकती है 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 28 दिसंबर को लॉन्च होगी सीरीज़
Xiaomi 12 सीरीज़ को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि यह 28 दिसंबर को चीन में लॉन्च की जाएगी। अब-तक फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑफिशियली टीज़ की गई है और कई फीचर्स की जानकारी लीक्स के जरिए सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक में Xiaomi 12, Xiaomi 12X और Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। शाओमी ने हाल ही में खुलासा किया था कि शाओमी 12 सीरीज़ में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, चीनी टेक कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि Xiaomi 12 को DisplayMate द्वारा A+ रेटिंग मिली है।

टिप्सटर Digital Chat Station द्वारा लेटेस्ट लीक सामने आई है, जिसने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर शेयर किया है कि Xiaomi 12 फोन में 6.28 इंच फुल-एचडी+ (1080p) 10bit Huaxing flexible स्क्रीन दी जाएगी। शाओमी ने हाल ही में खुलासा किया था कि वनीला शाओमी 12 फोन के डिस्प्ले को DisplayMate द्वारा A+ रेटिंग मिली है। यह फर्म द्वारा दी गई सबसे उच्च डिस्प्ले परफोर्मेंस रेंटिंग है। डिस्प्ले को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन मिलेगा।
Advertisement

Xiaomi ने टीज़ किया है कि टॉप-ऑप-द-लाइन Xiaomi 12 Pro पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि सेकेंड-जनरेशन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। डिस्प्ले को लेकर दावा किया गया है कि यह अपने पिछले जनरेशन की तुलना में ज्यादा पावर दक्षता के साथ आएगा। शाओमी ने डिस्प्ले में नया E5 luminous मटिरियल और सेकेंड जनरेशन LTPO मटिरियल दिया है। शाओमी 12 प्रो फोन में माइक्रो-लेंस माइक्रो-प्रिज्म टेक्नोलॉजी फीचर की जाएगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह कंपनी द्वारा डेवलप की गई डायनमिक रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। टिप्सटर का दावा है कि फोन में Samsung का E5 2K फ्लैक्सिबल डिस्प्ले मिलेगा।

शाओमी 12 लाइनअप को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल क होगा। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। शाओमी 12 प्रो में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.