Xbox Cloud Gaming भारत में लॉन्च, टीवी हो या स्मार्टफोन अब बिना कंसोल खेल पाएंगे गेम

Xbox क्लाउड गेमिंग यूजर्स को Xbox कंसोल खरीदे बिना ही रिमोट स्तर पर कई क्लाउड-प्लेएबल गेम्स एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 12:28 IST
ख़ास बातें
  • क्लाउड गेमिंग के लिए Xbox गेम पास एसेंशियल और सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
  • क्लाउड गेमिंग के लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी होना जरूरी है।
  • क्लाउड गेमिंग के लिए कम से कम 10 Mbps की डाउनलोड स्पीड भी जरूरी है।

क्लाउड गेमिंग कंसोल के बिना गेमिंग की सुविधा प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Florian Olivo

Microsoft ने भारत में अपना Xbox Cloud Gaming लॉन्च कर दिया है। इस नए ऑफर के जरिए यूजर्स अपने पीसी, चुनिंदा स्मार्ट टीवी, आईओएस और एंड्रॉयड फोन, टैबलेट, मैक और अमेजन फायर टीवी स्टिक पर Xbox-एक्सक्लूसिव और नॉन-एक्सक्लूसिव दोनों तरह के गेम खेल पाएंगे। Xbox के गेम पास सब्सक्रिप्शन का उपयोग करके यूजर्स कंसोल मेकर द्वारा ऑफर किए जाने वाले गेम्स की लाइब्रेरी का प्लान बना सकता है। यहां हम आपको Xbox Cloud Gaming के फीचर्स और प्लान की कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

क्या है क्लाउड गेमिंग?
Xbox क्लाउड गेमिंग यूजर्स को Xbox कंसोल खरीदे बिना ही रिमोट स्तर पर कई क्लाउड-प्लेएबल गेम्स एक्सेस करने की सुविधा प्रदान करता है। क्लाउड गेमिंग के लिए Xbox गेम पास एसेंशियल, प्रीमियम या अल्टीमेट सब्सक्रिप्शन या कोई सपोर्टेड फ्री-टू-प्ले गेम जरूरी है। यूजर्स के पास हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी होना जरूरी है, क्योंकि गेम्स क्लाउड से स्ट्रीम किए जाते हैं। इसके अलावा गेम्स स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए कम से कम 10 Mbps की डाउनलोड स्पीड भी जरूरी है। क्लाउड गेमिंग लोकल मल्टीप्लेयर का सपोर्ट नहीं करता है। यह एक समय में सिर्फ एक प्लेयर और एक अकाउंट का सपोर्ट करता है।

Xbox Cloud Gaming भारत में कैसे करें उपयोग

स्मार्टफोन डिवाइस के लिए:

सबसे पहले यह ध्यान है कि डिवाइस न्यूनतम सिस्टम जरूरतों को पूरा करता हो। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 12.0 या उसके बाद का वर्जन और ब्लूटूथ 4.0 या उसके बाद का वर्जन होना चाहिए।
नेटवर्किंग 7 Mbps या उससे ज्यादा 5 GHz वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्टेड होना चाहिए।
किसी सपोर्टेड ब्राउजर पर Xbox.com/play पर जाना है और प्ले करने के लिए अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन इन करना है।
एक कंपेटिबल ब्लूटूथ वायरलेस कंट्रोलर कनेक्ट करना है।
अपनी पसंद का गेम सर्च करना है और प्ले पर क्लिक करना है।

Advertisement

Apple डिवाइस के लिए:

अपने Apple डिवाइस पर Safari वेब ब्राउजर खोलना है और Xbox.com/play पर जाना है।
प्ले करने के लिए अपने Microsoft अकाउंट से साइन इन करना है।
एक कंपेटिबल ब्लूटूथ वायरलेस कंट्रोलर कनेक्ट करना है।
वह गेम सर्च करना है, जिसे आप प्ले करना चाहते हैं और प्ले पर क्लिक करना है।

पीसी के लिए
अपने विंडोज डिवाइस के ब्राउजर पर किसी सपोर्टेड ब्राउजर पर Xbox.com/play पर जाना है और साइन इन करना है।
बेस्ट रिजल्ट के लिए यह चेक करना है कि आप अपने ब्राउजर का लेटेस्ट वर्जन उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement

स्मार्ट टीवी के लिए
अपने कंपेटिबल सैमसंग या एलजी स्मार्ट टीवी पर Xbox ऐप डाउनलोड करना है।
साइन इन प्रेस करना है और अपना क्रेडेंशियल दर्ज करना है।
ब्लूटूथ के जरिए किसी सपोर्टेड वायरलेस कंट्रोलर को अपने स्मार्ट टीवी या फायर टीवी स्टिक से कनेक्ट करना है।

क्या है Xbox Game Pass?


Xbox Game Pass माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रदान किए जाने वाली एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जो यूजर्स को मंथली चार्ज पर Xbox की लाइब्रेरी में गेम खेलने की सुविधा प्रदान करती है। सभी प्लान में अब पीसी एक्सेस अनलिमिटेड क्लाउड गेमिंग, इन-गेम रिवॉर्ड्स और लोकप्रिय गेम्स की लाइब्रेरी शामिल है, साथ ही कई प्रकार के प्लेयर्स के लिए कई लाभ भी उपलब्ध हैं।

Advertisement

Microsoft Xbox गेम पास एसेंशियल प्लान की कीमत भारत में 4999 रुपये प्रति माह है। गेम पास प्रीमियम प्लान की कीमत 659 प्रति माह है जो कि 200 से ज्यादा गेम्स तक एक्सेस प्रदान करता है। वहीं टॉप-टियर Xbox गेम पास अल्टीमेट प्लान यूजर्स को 400 से ज्यादा गेम्स तक एक्सेस प्रदान करता है, जिसमें 75+ डे-वन गेम्स शामिल हैं और इसकी कीमत 1,389 रुपये प्रति माह है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.