WWDC 2021 Keynote आज: इवेंट में क्या होगा खास और कैसे देखें लाइवस्ट्रीम?

WWDC 2021 keynote की शुरुआत आज 10am PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) होगी। इस इवेंट को कैलिफोर्निया में Apple के कैंपस से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा और यह एक्सेस के लिए ऐप्पल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जून 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Pro के नए मॉडल्स हो सकते हैं लॉन्च
  • भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा इवेंट
  • इवेंट में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट्स से पर्दा उठाया जा सकता है

पिछले साल की तरह इस साल भी इवेंट वर्चुअली होगा आयोजित

WWDC 2021 की शुरुआत आज 7 जून से होने जा रही है। पिछले साल की तरह इस साल भी Apple के Worldwide Developer Conference को वर्चुअली आयोजित किया जाने वाला है, जिसकी वजह दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी है। कैलिफोर्निया स्थित दिग्गज कंपनी अपने इस डेवलपर फोकस इवेंट में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट्स से पर्दा उठा सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि iOS, iPadOS, macOS, tvOS और watchOS के नए वर्ज़न को इस इवेंट में पेश किया जाएगा। पांच दिन चलने वाले इस इवेंट में 200 इन-डेप्थ सेशन शामिल होंगे, जिसमें डेवलपर्स को नई चीज़े सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि, Apple WWDC 2021 keynote का चयन नेक्स्ट जनरेशन MacBook Pro मॉडल्स को लॉन्च करने के लिए कर सकती है। WWDC 2021 keynote के लाइवस्ट्रीम को भारत या दुनियाभर में कैसे दखें और इस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ पेश किया जा सकता है, जानने के लिए पढ़े पूरा लेख।
 

WWDC 2021 keynote livestream timings, how to watch online

WWDC 2021 keynote की शुरुआत आज 10am PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) होगी। इस इवेंट को कैलिफोर्निया में Apple के कैंपस से लाइवस्ट्रीम किया जाएगा और यह एक्सेस के लिए ऐप्पल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, इसके Apple.com वेबसाइट, Apple TV app और Apple Developer app के जरिए भी स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट शुरू होने के बाद आप इस कॉन्फ्रेंस को नीचे इम्बेड वीडियो में भी सीधे देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

What to expect at WWDC 2021

Apple अपने WWDC 2021 keynote में सॉफ्टवेयर-सेंट्रिक घोषणाएं कर सकता है। इन घोषणाओं में  iOS 15, iPadOS 15, macOS 12, watchOS 8 और tvOS 15 आदि शामिल हो सकते हैं। इन सभी नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स में अपने मौजूदा वर्ज़न की तुलना में कई इम्प्रूवमेंट्स आदि मौजूद हो सकते हैं।
 

Redesigned MacBook Pro models

सॉफ्टवेयर घोषणाओं के अतिरिक्त ऐप्पल अपने WWDC 2021 keynote में नेक्स्ट जनरेशन MacBook Pro मॉडल्स को भी लॉन्च करके ऑडियन्स को सरप्राइस दे सकता है। कहा जा रहा है कि इन नए मॉडल्स में 14 से 16 इंच तक के वर्ज़न मौजूद होंगे और इनमें फ्लैटर डिज़ाइन और ऐप्पल सिलिकॉन आदि जैसे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.