108MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी, Snapdragon 695 5G चिप के साथ Wiko 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस सैमसंग का 108MP HM2 सेंसर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 08:19 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है
  • प्राइमरी लेंस सैमसंग का 108MP HM2 सेंसर है।
  • इसमें 4000mAh बैटरी है जिसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में Adreno 619 GPU की पेअरिंग है।

Photo Credit: Weibo/Wiko

स्मार्टफोन बनाने वाली फ्रेंच कंपनी Wiko ने हाल ही में टीज किया अपना नया स्मार्टफोन अब लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.78 इंच का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह एक 5G प्रोसेसर है जो मिड रेंज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 108MP का कैमरा भी है जो कि क्वाड कैमरा सेटअप के अंदर मेन लेंस के रूप में है। इसमें सैमसंग का सेंसर इस्तेमाल किया गया है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Wiko 5G की कीमत, उपलब्धता

Wiko 5G को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। हाल ही में कंपनी ने चीन में टीज किया था। इसे सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन का 128 जीबी वेरिएंट 1999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) में आता है। वहीं, इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 2199 युआन (लगभग 26,000 रुपये) बताई गई है। यह फोन Huawei Nova 9 SE 5G का ही रिब्रैंडेड मॉडल बताया गया है। 
 

Wiko 5G के स्पेसिफिकेशंस

Wiko 5G में 6.78 इंच का एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुलएचडी प्लस (2300x1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 270Hz का टच सैम्पिलिंग रेट है और 378 ppi पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 94.85% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में Adreno 619 GPU की पेअरिंग है। फोन में HarmonoyOS दिया गया है। 

डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस सैमसंग का 108MP HM2 सेंसर है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है और चौथे लेंस के तौर पर 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 4000mAh बैटरी है जिसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फोन 0 से 60% केवल 15 मिनट में चार्ज हो जाता है। जबकि 35 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाता है। इसके डाइमेंशन 164x75x7.4mm हैं। फोन का वजन 191 ग्राम बताया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  4. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  5. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  6. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS Plus Games (May 2026): फ्री में खेलें 3 बड़े प्रीमियम गेम्स, लिस्ट में EA Sports FC 26 भी शामिल
  2. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  3. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  6. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  8. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  9. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  10. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.