• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Wiko Hi Enjoy 60 5G Launched: 6000mAh बैटरी, 8GB रैम, 48MP कैमरा के साथ Hi Enjoy 60 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Wiko Hi Enjoy 60 5G Launched: 6000mAh बैटरी, 8GB रैम, 48MP कैमरा के साथ Hi Enjoy 60 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Wiko Hi Enjoy 60 5G को Huawei Enjoy 60 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है।

Wiko Hi Enjoy 60 5G Launched: 6000mAh बैटरी, 8GB रैम, 48MP कैमरा के साथ Hi Enjoy 60 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Weibo

Wiko Hi Enjoy 60 5G को Huawei Enjoy 60 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • इस फोन में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले है।
  • यह MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस है।
  • यह रियर में डुअल कैमरा के साथ आता है जहां मेन सेंसर 48MP का है।
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Wiko की ओर से इसका लेटेस्ट स्मार्टफोन Wiko Hi Enjoy 60 5G लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB रैम दी गई है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Wiko Hi Enjoy 60 5G price, availability

Wiko Hi Enjoy 60 5G फोन को चीन में लॉन्च किया गया है। DoridAfrica के अनुसार, इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 1399 युआन (लगभग 16,500 रुपये) में आता है। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) रखी गई है। फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर्स में पेश किया गया है। चीन के अलावा जल्द ही यह अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध होगा, ऐसा कहा गया है। 
 

Wiko Hi Enjoy 60 5G Specifications

Wiko Hi Enjoy 60 5G को Huawei Enjoy 60 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है। विको हाई इंजॉय 60 5जी के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो इसमें 6.75 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जिसे 512GB तक कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट दिया गया है। 

इसके कैमरा फ्रंट की बात करें तो यह रियर में डुअल कैमरा के साथ आता है जहां मेन सेंसर 48MP का है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस में 6000mAh बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 के साथ आता है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। इसकी मोटाई 8.99mm और वजन 199g है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »