WhatsApp पर स्टोरेज मैनेज करना होगा आसान, जल्द आएगा फीचर

इस नए रीडिज़ाइन स्टोरेज यूसेज़ सेक्शन का इस्तेमाल कर आप आसानी से स्टोरेज मैनेज कर सकेंगे और गैरजरूरी फाइल्स को डिलीट कर अतिरिक्त स्पेस बना सकेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 18:15 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp अपने ऐप के स्टोरेज स्पेस सेक्शन को रीडिज़ाइन करेगा
  • स्टोरेज स्पेस सेक्शन के रीडिज़ाइन का स्क्रीनशॉट ऑनलाइन हुआ लीक
  • इंडिविजुअल चैट स्टोरेज सेक्शन में मिलेगा सर्च का विकल्प

एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूज़र्स के लिए पहले पेश किया जा सकता है यह नया रीडिज़ाइन

WhatsApp कथित रूप से अपने चैट ऐप के स्टोरेज सेक्शन को रीडिज़ाइन करने पर काम कर रहा है, ताकि आप आसानी से स्टोरेज मैनेज कर सकें और गैरजरूरी फाइल्स को डिलीट करके स्पेस बना सकें। हालांकि, अभी मैसेजिंग ऐप द्वारा नया स्टोरेज मैनेज टूल पेश करना रहता है, फिलहाल एक स्क्रीनशॉट ऑनलाइन लीक हुआ है जिससे हमें कंपनी के इस अगले कदम की जानकारी हासिल हुई है। यह नया रीडिज़ाइन स्टोरेज यूसेज़ सेक्शन एंड्रॉयड व्हाट्सऐप के लिए आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है। हालांकि, आईफोन यूज़र्स के लिए इस सुविधा को बाद में लाए जाने की संभावना है।

हमें इस नए रीडिज़ाइन स्टोरेज यूज़ेस सेक्शन की झलक दिखाने के लिए WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट में हम टॉप पर स्टोरेज बार देख सकते हैं, जो व्हाट्सऐप पर साझा की गई मीडिया फाइल द्वारा इस्तेमाल की गई जगह की डिटेल्स देता है। इसके अलावा स्क्रीनशॉट में clean up विकल्प भी दिया गया है, जिसमें फॉरवर्ड और बड़ी फाइलें को थंबनिल व्यू के साथ लिस्ट किया गया है जो यूज़र्स को स्पेस खाली करने के लिए गैर जरूरी फाइल का डिलीट करने का विकल्प देता है।
Advertisement
 

आपको बता दें, पहले भी व्हाट्सऐप रीडिज़ाइन स्टोरेज यूसेज़ सेक्शन Large files और Forwarded files विकल्प के साथ जून में खबरों में आया था। हालांकि, माना जा रहा है कि पहले वाला डिज़ाइन ज्यादा इंटरेक्टिव नहीं था, इसलिए फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने इस बार इसे थंबनिल व्यू के साथ पेश किया है।

स्क्रीनशॉट में रीडिज़ाइन के अलावा यह भी दिखा है कि स्टोरेज यूसेज़ सेक्शन में मौजूदा इंडिविजुअल चैट अपने स्टोरेज साइज़ के साथ लिस्ट है। साथ ही इसमें सर्च विकल्प भी दिखा है, जो कि लिस्ट में किसी विशेष चैट को खोजने में मदद करेगा।
Advertisement

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर स्टोरेज यूसेज सेक्शन फिलहाल अंडर डेवलमेंट में है और इसे उपलब्ध होने में अभी समय है। यहां तक की बीटा टेस्टर्स तक पहुंचने में भी अभी समय लगने वाला है। साइट द्वारा साझा किया स्क्रीनशॉट एंड्रॉयड व्हाट्सऐप ऐप का है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp Storage Usage, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.