Jio Phone यूज़र्स का बदलेगा WhatsApp चलाने का अंदाज़, मिलेगा यह नया फीचर

Jio Phone के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर “Gold Master” स्टेज्ड पर है, जिसका मतलब है कि यह फीचर रोलआउट होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Jio Phone यूज़र्स का बदलेगा WhatsApp चलाने का अंदाज़, मिलेगा यह नया फीचर

Jio फीचर फोन में भी डाल सकेंगे WhatsApp स्टेटस

ख़ास बातें
  • Android और iPhone यूज़र की तरह Jio Phone यूज़र भी डाल सकेंगे व्हाट्सऐप स्
  • व्हाट्सऐप स्टेटस की तरह वॉयस कॉल सपोर्ट को भी लेकर आया जा सकता है
  • पिछले साल जुलाई में सभी KaiOS आधारित फोन में हुआ था WhatsApp का विस्तार
विज्ञापन
Jio Phone में अब WhatsApp स्टेटस लगाने की सुविधा मिलेगी। इसकी जानकारी एक ताज़ा रिपोर्ट के जरिए मिली है। जियो के फीचर फोन में यह स्टेटस फीचर की सुविधा बिल्कुल वैसे ही काम करेगी, जैसे कि किसी एंड्रॉयड या फिर आईफोन डिवाइस में करती है। आपको बता दें, रिलायंस जियो फोन में व्हाट्सऐप की सुविधा 2018 में कुछ सीमित सुविधाओं के साथ शुरू की गई थी। जियो फोन में व्हाट्सऐप की सुविधा के कई महीने बाद यह ऐप Nokia 8110 4G में भी पहुंच गई थी, जो कि एक अन्य KaiOS आधारित स्मार्ट फीचर फोन है। पिछले साल जुलाई में ऐलान किया गया कि सभी KaiOS आधारित फोन में फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप का विस्तार किया जाएगा।

KaiOS पर WhatsApp के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग लीड Joe Grinstead ने  एंड्रॉयड सेंट्रल के एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि Jio Phone के लिए व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर “Gold Master” स्टेज्ड पर है, जिसका मतलब है कि यह फीचर रोलआउट होने के लिए बिल्कुल तैयार है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह बहुत बड़ा फीचर है, लेकर फिर भी बड़ी संख्या के यूज़र्स के लिए यह काम का फीचर साबित हो सकता है।

Grinstead ने वॉयस कॉलिंग सपोर्ट का भी जिक्र किया, जो कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए जनवरी 2015 में पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर वॉयस कॉलिंग सपोर्ट लेकर आना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। हालांकि, यह साफ नहीं है कि जियो फोन यूज़र्स के लिए व्हाट्सऐप पर वॉयस कॉलिंग सपोर्ट कभी लेकर आया जाएगा या नहीं।

आपको बता दें, जियो फीचर फोन यूज़र्स को सितंबर 2018 में व्हाट्सऐप फीचर मिला था, जिसकी अधिकारिक घोषणा जुलाई में की गई थी। इसके अलावा Nokia 8110 4G के लिए भी व्हाट्सऐप सपोर्ट को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस रोलआउट के कुछ हफ्तों बाद WhatsApp को सभी KaiOS आधारित फोन के लिए उपलब्ध करा दिया गया था।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »