WhatsApp एंड्रॉयड ऐप अब होगा आपके फिंगरप्रिंट से अनलॉक

WhatsApp Fingerprint Lock Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को लॉन्च कर दिया है। जानें फीचर को ऐनेबल करने का तरीका।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप अब होगा आपके फिंगरप्रिंट से अनलॉक

WhatsApp Fingerprint Lock Feature: व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप अब होगा आपके फिंगरप्रिंट से अनलॉक

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड से पहले iPhone यूज़र्स को मिला था बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर
  • WhatsApp for iPhone फेस आईडी और टच आईडी करता है सपोर्ट
  • WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र्स को बीटा वर्जन में मिला था फिंगरप्रिंट फीचर
विज्ञापन
WhatsApp Fingerprint Lock Feature: Facebook के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि iPhone यूज़र्सस के लिए टच आईडी ( फिंगरप्रिंट रिकग्निशन) और फेस आईडी ( फेशियल रिकग्निशन) फीचर फरवरी 2019 से ही उपलब्ध है। इसका मतलब अब WhatsApp यूज़र्स इस नए फीचर की मदद से ऐप को अनलॉक कर पाएंगे।
 

WhatsApp Fingerprint Lock for Android

आईफोन यूज़र्स के लिए जैसे टच आईडी फीचर ऐनेबल है उसी तरह अब व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र भी ऐप को अपने फिंगरप्रिंट से लॉक या अनलॉक कर पाएंगे। यूज़र इस बात का भी चुनाव कर सकते हैं कि ऐप बंद होने के कितनी देर बाद खुद-ब-खुद लॉक हो जाए, यहां आपको तीन विकल्प मिलेंगे, पहला है तुरंत, दूसरा है एक मिनट बाद और तीसरा विकल्प है, 30 मिनट बाद। इसके अलावा अब यूज़र इस बात का भी चुनाव कर सकते हैं कि सेंडर का मैसेज नोटिफिकेशन में दिखाई दे या फिर नहीं।
 
whatsapp

WhatsApp Fingerprint Lock को ऐनेबल करने के लिए एंड्रॉयड यूज़र को सेटिंग्स > अकाउंट > प्राइवेसी > फिंगरप्रिंट लॉक में जाना होगा। फिंगरप्रिंट ऑप्शन को ऐनेबल करने के बाद यूज़र को अपना फिंगरप्रिंट कंफर्म करना होगा। दुनियाभर में एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए यह फीचर जल्द रोल आउट किया जा सकता है।

आईफोन यूज़र के पास एक अतिरिक्त फीचर भी है, यूज़र चाहें तो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेस आईडी फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि आईफोन यूज़र्स के लिए इस साल फरवरी में टच आईडी और फेस आईडी विकल्प को ऐनेबल कर दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »