Vi Guarantee Program: 365 दिन में 130GB डाटा फ्री दे रही है वोडाफोन आइडिया, ऐसे करें क्लेम

वोडाफोन आइडिया ने Vi गारंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है जो ग्राहकों को 130GB फ्री डेटा प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2024 11:55 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन आइडिया (Vi) ने Vi गारंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है।
  • Vi गारंटी प्रोग्राम ग्राहकों को 130GB फ्री डेटा प्रदान करता है।
  • इस प्रोग्राम के तहत लगातार 13 हिस्सों में 10GB अतिरिक्त डाटा फ्री मिलेगा।

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने Vi गारंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है।

Photo Credit: Reuters

Vodafone Idea 5G, 4G: वोडाफोन आइडिया ने Vi गारंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है जो ग्राहकों को 130GB फ्री डेटा दे रहा है। यह 5G सपोर्ट (Vodafone 5G) या नए 4G स्मार्टफोन (Vodafone 4G) का इस्तेमाल करने वाले प्रीपेड यूजर्स के लिए एक लिमिटेड पीरियड ऑफर (Vodafone 5G How To Activate) है। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को लगातार 13 पार्ट में 10GB अतिरिक्त डाटा फ्री मिलेगा। हालांकि, कंपनी के ऑफर का पूरा लाभ पाने के लिए यूजर्स को पोस्टपेड पर स्विच नहीं करने, नंबर को डीएक्टिवेट करने या अपने मौजूदा प्लान को बदलने की जरूरत नहीं है।


Vodafone का Vi गारंटी प्रोग्राम


Vodafone Idea ने बीते हफ्ते एक पोस्ट में इस ऑफर की घोषणा की थी। Vi गारंटी प्रोग्राम के बारे में बताते हुए डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि इन स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले ग्राहक स्टैंडर्ड बेस पर एक साल की अवधि में कुल 130GB अतिरिक्त डाटा पाने सकेंगे। एक बार ऑफर का दावा करने के बाद अतिरिक्त डाटा ग्राहक के अकाउंट में 10GB की 13 किश्तों में जमा किया जाएगा, जो 28 दिनों के लिए वैध रहेगा।

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड डेली डाटा पैक वाला प्रीपेड ग्राहक होना चाहिए जिसकी कीमत 239 रुपये से शुरू होकर 3,199 रुपये तक जाती है। यूजर्स को इस ऑफर की पूरी अवधि 28 दिनों की 13 किस्तों के दौरान भी उसी पैक का रिचार्ज करना होगा।
Advertisement

अगर कोई यूजर पोस्टपेड पर स्विच करता है या अपना नंबर डीएक्टिवेट कर देता है तो उन्हें बाकि लाभ नहीं मिलेगा। यूजर्स के पास 5G या नया 4G स्मार्टफोन होना भी जरूरी है। यह ऑफर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नॉर्थ ईस्ट और उड़ीसा के टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा लिमिटेड ऑफर 25 मई से 14 जून तक जारी रहेगा। अतिरिक्त डाटा का इस्तेमाल सिर्फ तभी किया जा सकता है जब यूजर्स अपनी डेली डेटा लिमिट खत्म कर लेंगे।


Vi गारंटी प्रोग्राम ऑफर कैसे करें चालू:

- यूजर्स को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वे Vodafone Idea नेटवर्क पर हैं और 4G या 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement
- अगर यूजर्स कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नोर्थ ईस्ट और उड़ीसा के टेलीकॉम सर्कल से संबंधित है तो यह ऑफर काम नहीं करेगा।
- योग्य यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर 121199 या 199199# डायल कर सकते हैं।
- एक बार यूएसएसडी कोड चलने के बाद उन्हें स्टेप्स को फॉलो करना होगा और ऑफर के लिए क्लेम करना होगा।
Advertisement
- एक बार ऐसा हो जाने पर उन्हें एक कंफर्मेशन टेक्स्ट मैसेज मिलना चाहिए।
- यूजर्स यूएसएसडी कोड *199# इस्तेमाल करके भी अतिरिक्त डाटा को चेक कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Vodafone Idea, Vi, Vodafone Offers

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.