• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Vi ने गेमर्स के लिए लॉन्च की Cloud Play सर्विस, बजट डिवाइस पर भी खेल सकते हैं हाई ग्राफिक्स गेम्स

Vi ने गेमर्स के लिए लॉन्च की Cloud Play सर्विस, बजट डिवाइस पर भी खेल सकते हैं हाई ग्राफिक्स गेम्स

टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि उसके लॉन्च कैटलॉग में Asphalt 9, Modern Combat 5, Shadow Fight, Storm Blades, Riptide, Beach Buggy Racing और Gravity Rider जैसे टाइटल शामिल होंगे।

Vi ने गेमर्स के लिए लॉन्च की Cloud Play सर्विस, बजट डिवाइस पर भी खेल सकते हैं हाई ग्राफिक्स गेम्स
ख़ास बातें
  • Cloud Play सर्विस की कीमत 100 रुपये प्रति माह से शुरू होगी
  • इसमें Asphalt 9, Modern Combat 5, Shadow Fight सहित कई गेम्स मौजूद हैं
  • Cut the Rope, Subway Surfers, Jetpack Joyride जैसे टाइटल भी जोड़े जाएंगे
विज्ञापन
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए क्लाउड गेमिंग सर्विस, Cloud Play लॉन्च की है, जिसमें Asphalt 9, Modern Combat 5, Shadow Fight और अन्य कई प्रीमियम मोबाइल गेम्स मिलने का वादा किया गया है। पेरिस स्थित क्लाउड गेमिंग फर्म CareGame के साथ साझेदारी में शुरू की गई यह सर्विस मेंबरशिप-बेस्ड होगी, जिसकी कीमत 100 रुपये प्रति माह से शुरू होगी। क्लाउड प्ले iOS और Android दोनों डिवाइस पर उपलब्ध होगा और इसे Vi ऐप या वेबसाइट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

Vi ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि Cloud Play सर्विस एक्शन, एडवेंचर, आर्केड, रेसिंग, स्पोर्ट्स और स्ट्रैटेजी शैलियों में ट्रिपल-ए मोबाइल गेम्स की पेशकश करेगी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि उसके लॉन्च कैटलॉग में Asphalt 9, Modern Combat 5, Shadow Fight, Storm Blades, Riptide, Beach Buggy Racing और Gravity Rider जैसे टाइटल शामिल होंगे। Cut the Rope, Subway Surfers और Jetpack Joyride जैसे क्लासिक टाइटल भी उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में सर्विस में और गेम जोड़े जाएंगे। Cloud Play मेंबरशिप 100 रुपये प्रति माह से शुरू होती है या प्री-पेड यूजर्स के लिए 104 रुपये का रिचार्ज पेश किया गया है। हालांकि, क्लाउड प्ले शुरू में आजमाने के लिए मु्फ्त होगा। Vi ने सर्विस के लिए "ट्राई एन बाय" मॉडल की पुष्टि की, जो पूरी तरह से एक फ्री ट्रायल होगा। हालांकि टेलीकॉम ऑपरेटर ने ट्रायल की अवधि फिलहाल बताई नहीं है।

Cloud Play किसी भी अन्य क्लाउड-आधारित गेम सब्सक्रिप्शन मॉडल जैसे Xbox क्लाउड गेमिंग, Nvidia के GeForce Now और JioGamesCloud की तरह काम करता है। एक बार सदस्यता लेने के बाद, यूजर टाइटल डाउनलोड करने की आवश्यकता के बिना सीधे गेम की लाइब्रेरी को एक्सेस कर सकता है। हालांकि, क्लाउड गेमिंग के लिए तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है। क्लाउड गेमिंग के साथ यूजर को ग्राफिक इंटेंसिव गेम चलाने के लिए हाई-एंड डिवाइस की जरूरत भी नहीं होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vi Cloud Play, Vodafone Idea, Vodafone Idea Cloud Play
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »