Vivo Z5 लॉन्च, 8 जीबी रैम और 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Vivo Z5 की शुरुआती कीमत 1,598 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 19:13 IST
ख़ास बातें
  • वीवो ज़ेड5 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 है
  • वीवो ज़ेड5 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं
  • Vivo Z5 में वाटरड्रॉप नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर है

Vivo Z5 में है स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Vivo Z5 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह वीवो ब्रांड का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है। नए वीवो फोन में 19.5:9 डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। वीवो ज़ेड5 में कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट व्यू 2.0+ है। इसके अलावा बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए मल्टी-टर्बो दिया गया है। वीवो ज़ेड5 ओटीजी रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
 

Vivo Z5 price

वीवो ज़ेड5 की शुरुआती कीमत 1,598 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,898 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,998 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में बेचा जाएगा। वीवो ज़ेड5 का एक 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है। इसका दाम 2,298 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) है। फोन ऑरोरा एल्यूजन, बंबू फॉरेस्ट नाइट और हॉलोग्राफिक इल्यूजन रंग में मिलेगा।
 

वीवो ज़ेड5 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वीवो ज़ेड5 में एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.1 है। इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

वीवो ज़ेड5 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

वीवो ज़ेड5 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड5 की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 22.5 वॉट की फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.53x75.23x8.13 मिलीमीटर है और वज़न 187 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z5 Launch, Vivo Z5 Price, Vivo Z5 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.