Vivo Z1i लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Vivo Z1i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि नया फोन Vivo Z1 का सस्ता अवतार है।

Vivo Z1i लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें
ख़ास बातें
  • Vivo Z1i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है
  • Vivo Z1i में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • वीवो ज़ेड1आई में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
Vivo Z1i स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि नया फोन Vivo Z1 का सस्ता अवतार है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्मार्ट ब्यूटी फीचर हैं। Vivo ने इस फोन में जोवी एआई असिस्टेंट भी दिया है और इसमें फेस वेक फीचर है जो स्क्रीन को अनलॉक करने के लिए फेसियल फीचर की तलाश करता है। हैंडसेट में एआर स्टीकर्स हैं और अलग से गेम मोड भी है। हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo Z1 से अलग नए मॉडल में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। यह ब्लैक गोल्ड और हाइन रेड कलर में मिलता है।
 

Vivo Z1i कीमत

चीनी मार्केट में वीवो ज़ेड1आई की कीमत 1,898 चीनी युआन (करीब 19,600 रुपये) है। घरेलू मार्केट में इसे 7 जुलाई से बेचा जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Vivo Z1i स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Z1i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है और साथ में मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम।

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो फेस वेक सपोर्ट के साथ आता है।

Vivo के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 3260 एमएएच की है और इसका डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »