Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x को भारत में मिला Android 10 अपडेट

Vivo ने ट्विटर के माध्यम से भारत में Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x यूज़र्स के लिए एंड्रॉइड 10 पर आधारित फ़नटच ओएस 10 अपडेट के रोलआउट की पुष्टि की है

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जून 2020 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro अपडेट वर्ज़न नंबर PD1911F_EX_A_1.7.8 के साथ आता है
  • Vivo Z1x को मिला अपडेट वर्ज़न नंबर PD1921F_EX_A_1.11.4 के साथ आता है
  • दोनों स्मार्टफोन को मिला अपडेट एंड्रॉयड 10 पर है आधारित

Vivo Z1x और Vivo Z1 Pro को Android 10 पर आधारित Funtouch OS अपडेट मिला है

Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x को भारत में Android 10 पर आधारित Funtouch OS 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, जबकि वीवो ज़ेड1एक्स को सितंबर में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट फनटच ओएस अपडेट नए डिज़ाइन वाला इंटरफेस लाता है। इसके अलावा अपडेट में बिल्ट-इन ऐप्स, परफॉर्मेंस में सुधार, लाइव वॉलपेपर और जोवी वर्चुअल असिस्टेंट में सुधार भी शामिल किए गए हैं। लाइव वॉलपेपर के अलावा नया फनटच ओएस अपडेट एक एनिमेटेड लॉक स्क्रीन को भी जोड़ता है।

कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से भारत में Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x यूज़र्स के लिए एंड्रॉइड 10 पर आधारित फ़नटच ओएस 10 अपडेट के रोलआउट की पुष्टि की है। वीवो का कहना है कि दोनों फोन के लिए फनटच ओएस 10 अपडेट ‘ग्रेस्केल टेस्ट' के तहत रोल-आउट किया गया है। इसका मतलब यह है कि कंपनी ने इसे पहले कुछ यूज़र्स के लिए रोल आउट किया है, और यह सुनिश्चित करने के बाद कि यह अपडेट में कोई बड़ी समस्या नहीं है, यह सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा। अपडेट आने पर यूज़र्स को उनके डिवाइस पर इसका नोटिफिकेशन मिलना चाहिए। इसके अलावा आप Settings में जाकर खुद से भी इस अपडेट की जांच कर सकते हैं। भारत में Vivo Z1 Pro और Vivo Z1x यूज़र्स ने इस अपडेट के स्क्रीनशॉट भी साझा करने शुरू कर दिए हैं।


ये स्क्रीनशॉट बताते हैं कि Vivo Z1x Funtouch OS 10 अपडेट वर्ज़न नंबर PD1921F_EX_A_1.11.4 के साथ आता है और अपडेट का डाउनलोड साइज 3.32 जीबी है। दूसरी ओर, Vivo Z1 Pro Funtouch OS 10 अपडेट वर्ज़न नंबर PD1911F_EX_A_1.7.8 के साथ आता है और इस अपडेट का साइज़ 3.1 जीबी है। अपडेट साइज़ काफी बड़ा है इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि इसे इंस्टॉल करते समय आप अपने फोन को चार्ज रखें और स्टेबल और हाई-स्पीड वाई-फाई का इस्तेमाल करें। आप "Night Update" विकल्प को भी चुन सकते हैं, जिसमें फोन रात को सोते समय अपने आप अपडेट हो जाएगा।
Advertisement


वीवो जेड़1 प्रो का लेटेस्ट अपडेट एक्सचेंज रेट कनवर्ज़न फंग्शन लेकर आता है और कम्पास में भी सुधार लाता है। वहीं, वीवो जे़ड1 एक्स अपडेट Jovi वर्चुअल असिस्टेंट में नए बदलाव, जैसे कि स्मार्ट सीन में नई एक्सरसाइज़ योजनाएं और टूल सेवाएं लेकर आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Z1 Pro, Vivo Z1 Pro Update, Vivo Z1x, Vivo Z1x Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.