Vivo Z1 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपेडट, कैमरा होगा बेहतर

Vivo Z1 Pro Update: वीवो जे़ड1 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। हैंडसेट को मिले नए अपडेट के बाद फोन में क्या-क्या बदलाव होगा, जानें।

Vivo Z1 Pro को मिला नया सॉफ्टवेयर अपेडट, कैमरा होगा बेहतर

Vivo Z1 Pro Update: वीवो ज़ेड1 प्रो को मिला नया सॉफ्टवेयर अपेडट, कैमरा होगा बेहतर

ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित वीवो ज़ेड1 प्रो के तीन वेरिएंट हैं
  • नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
विज्ञापन
Vivo Z1 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। वीवो जे़ड 1 प्रो को मिला नया अपडेट ऑप्टीमाइजेशन और कैमरा इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। भारत में रह रहे वीवो ज़ेड1 प्रो यूज़र के लिए अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है। वीवो ज़ेड1 प्रो को अपडेट के साथ अपडेटेड एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल लगा है। अपडेट का वर्जन नंबर 1.5.11 है और इसका फाइल साइज़ 344.78 एमबी है। यूज़र को सलाह देते हैं कि वीवो जे़ड1 प्रो को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।

यदि आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट की जांच कर सकते हैं। चेंजलॉग के अनुसार, अपडेट नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है लेकिन इस बात का जिक्र नहीं है कि आखिर कौन से सिक्योरिटी पैच को जारी किया गया है। साथ ही यह कैमरा इंप्रूवमेंट और ऑप्टिमाइज्ड पावर कंजप्शन के साथ रोल आउट किया गया है।


वीवो ज़ेड1 प्रो को इस माह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
 
funtouchos


सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Z1 Pro के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू। स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart और वीवो ई-स्टोर पर होती है।

यह भी पढ़ें-  Vivo Z1 Pro का रिव्यू

Vivo Z1 Pro Specifications
वीवो ब्रांड के इस नए फोन को युवाआों के लिए बनाया गया है। फोन गेम मोड 5.0 के साथ आता है। यह 4डी वाइब्रेशन और 3डी सराउंड साउंड से लैस है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होती है। इसमें मल्टी टर्बो फीचर है जो सेंटर टर्बो, एआई टर्बो, नेट टर्बो, कूलिंग टर्बो और ART++ टर्बो है जो परफॉर्मेंस को रफ्तार देंगे। इसमें वॉयस चेंजर और अलग से एआई बटन भी है।

डुअल-सिम वीवो ज़ेड1 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.0 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो ज़ेड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी 2.0 और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

वीवो ज़ेड1 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 162.39x77.33x8.85 मिलीमीटर है और वज़न 201 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Very good battery life
  • Decent cameras
  • Good value for money
  • कमियां
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »