Vivo Z1 Pro, Honor 20i, Samsung Galaxy M30: तीन रियर कैमरे वाले 'किफायती' स्मार्टफोन

Vivo Z1 Pro, Honor 20i, Samsung Galaxy M30: आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराने जा रहे हैं कि भारत में ऐसे कौन-कौन से 'किफायती' स्मार्टफोन हैं जो तीन रियर कैमरों से लैस हैं।

Vivo Z1 Pro, Honor 20i, Samsung Galaxy M30: तीन रियर कैमरे वाले 'किफायती' स्मार्टफोन

Vivo Z1 Pro, Honor 20i, Samsung Galaxy M30: तीन रियर कैमरे वाले 'किफायती' स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Vivo Z1 Pro गेमिंग के लिए गेम मोड 5.0 से है लैस
  • हॉनर 20आई में 6.21 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है
  • वीवो वाई15 में 5,000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराने जा रहे हैं कि भारत में ऐसे कौन-कौन से 'किफायती' स्मार्टफोन हैं जो तीन रियर कैमरों से लैस हैं। इस साल कई हैंडसेट निर्माता कंपनियों ने अपने ऐसे स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में उतारे हैं जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। हमने अपने इस लेख में 15,000 रुपये तक में बिकने वाले तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। 2019 में Samsung, Honor, Vivo, Tecno और Infinix ब्रांड ने अपने तीन रियर कैमरे वाले फोन लॉन्च किए हैं जिनकी शुरुआती कीमत 15,000 रुपये से कम है।

हम साफ कर दें कि ये केवल 15,000 रुपये से कम में बिकने वाले तीन रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है। आइए अब आपको इन हैंडसेट के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Z1 Pro  

हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने इस महीने के शुरुआत में अपने नए वीवो ज़ेड1 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। वीवो ज़ेड1 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।


वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Vivo Z1 Pro का रिव्यू

वीवो ज़ेड1 प्रो के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम वाला इस हैंडसेट में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

तीन रियर कैमरों से लैस है वीवो जे़ड1 प्रो। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
 

Honor 20i

हॉनर ब्रांड ने इस साल जून में अपने तीन नए स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किए थे- हॉनर 20, हॉनर 20आई और हॉनर 20 प्रो। हॉनर 20आई एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 और हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिया गया है। हॉनर 20आई की कीमत 14,999 रुपये है। यह 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।


हॉनर 20आई के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड पाई आधारित EMUI 9.0.1 पर चलता है। इसमें 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। नए हॉनर हैंडसेट में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी51एमपी4 इंटिग्रेटेड है। फोन में जीपीयू टर्बो 2.0 फीचर भी है। यानी गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-  Honor 20i का रिव्यू

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 20i में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एचडीआर सपोर्ट वाला एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। Honor 20i की बैटरी 3,400 एमएएच की है। लेकिन यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करती है।
 

Samsung Galaxy M30

सैमसंग ने इस साल फरवरी माह में भारत में अपने नए गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 हैंडसेट तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा।


गैलेक्सी एम30 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में  Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Samsung Galaxy M30 का रिव्यू

फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
 

Vivo Y15 (2019)

वीवो ने मई के अंत में वीवो वाई15 (2019) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे और 6.35 इंच का डिस्प्ले है। वीवो वाई15 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय मार्केट में वीवो वाई15 (2019) की कीमत 13,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा।

वीवो वाई15 (2019) के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम वाले इस हैंडसेट में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। वीवो वाई15 (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का प्राइमरी कैमरा, वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
 

Tecno Camon i4

टेक्नो कैमन आई4 की अहम खासियतों की बात करें यह फोन तीन रियर कैमरे, फेस अनलॉक, 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 3,500 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है। टेक्नो कैमन आई4 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,599 रुपये और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा।

टेक्नो कैमन आई4 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.6 प्रतिशत है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच है। बता दें कि इस फोन का 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (एफ/ 1.8 अपर्चर), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (120 डिग्री) और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसिंग सेंसर्स हैं। रियर सेटअप के साथ क्वाड फ्लैश मॉड्यूल है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 

Infinix S4

इनफिनिक्स एस4 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इनफिनिक्स एस4 में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 6.21 इंच का डिस्प्ले, एंड्रॉयड 9 पाई, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय मार्केट में इनफिनिक्स एस4 की कीमत 8,999 रुपये है।

इनफिनिक्स एस4 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.21 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसमें डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर क इस्तेमाल हुआ है।

यह भी पढ़ें-  Infinix S4 का रिव्यू

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 

Infinix Smart 3 Plus

इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे, फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट पर वाटरड्रॉप नॉच है। अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.21 इंच का डिस्प्ले, 3,500 एमएएच की बैटरी, फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। भारत में इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस की कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाले इस फोन में 6.21 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ हीलियो ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आईएमजी पावरवीआर जीपीयू और 2 जीबी रैम है।

फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें PDAF, डुअल-एलईडी फ्लैश, ऑटो सीन डिटेक्शन, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एआई ब्यूटी मोड और स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  2. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  8. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  10. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  12. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  5. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  10. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »