Vivo Y91i स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

वीवो वाई91आई फोन के 3 जीबी + 32 जीबी कॉन्फिग्रेशन की कीमत भारत में 5,00 रुपये की कटौती के साथ 8,490 रुपये हो गई है। वहीं पहले Vivo Y91i के इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 8,999 रुपये देने होते थे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 नवंबर 2020 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y91i के 3 जीबी + 32 जीबी कॉन्फिग्रेशन को मार्च में लॉन्च किया गया था
  • वीवो वाई91आई के 3 जीबी + 32 जीबी की कीमत 8,490 रुपये हो गई है
  • फोन में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा

Vivo ने अपने इस फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी है।

Vivo Y91i स्मार्टफोन की कीमत भारत में 500 रुपये सस्ती हो गई है, नई कीमत के साथ इस स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले साल मार्च महीने में 2 जीबी + 16 जीबी और 2 जीबी + 32 जीबी कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया था। वहीं, वीवो वाई91आई फोन का 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इसकी कीमत में कटौती कर दी गई है। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन में आता है।   
 

Vivo Y91i (3GB + 32GB) price in India

वीवो वाई91आई फोन के 3 जीबी + 32 जीबी कॉन्फिग्रेशन की कीमत भारत में 5,00 रुपये की कटौती के साथ 8,490 रुपये हो गई है। वहीं पहले Vivo Y91i के इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 8,999 रुपये देने होते थे। स्मार्टफोन की नई कीमत कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर लिस्ट कर दी गई है। हालांकि, Flipkart पर इसकी कीमत अभी भी 8,999 रुपये लिस्ट है।
Advertisement

इसके अलावा फोन 2 जीबी + 16 जीबी मॉडल की कीमत 7,490 रुपये और 2 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है।
 

Vivo Y91i specifications

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y91i एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (1520x720 पिक्सल) फुल इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Vivo Y91i में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। यह एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पाम कैपचर और वॉयस कंट्रोल कैमरा ऐप का हिस्सा हैं।

Vivo Y91i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी/ 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Vivo ने अपने इस फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी है। डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.