Vivo Y91C 2020 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Vivo Y91C 2020 में 6.22 इंच का एचडी+ (1520x720 पिक्सल) फुल इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है।

Vivo Y91C 2020 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • Vivo Y91C 2020 वाकई में Vivo Y91i का ही रीब्रांडेड अवतार है
  • Vivo ने अपने इस फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी है
  • Vivo Y91C 2020 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
विज्ञापन
Vivo Y91C 2020 को लॉन्च कर दिया गया है। यह वीवो की वाई91 सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। नया स्मार्टफोन वाकई में Vivo Y91i का ही रीब्रांडेड अवतार है जिसे बीते साल मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो वीवो वाई91सी 2020 में वाटरड्रॉप नॉच और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल है। वीवो वी91सी 2020 में कोई भी शानदार हार्डवेयर नहीं दिया गया है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है और यह पुराने हो चुके एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है।
 

Vivo Y91C 2020 price

वीवो वाई91सी 2020 की कीमत 9,990 बांग्लादेशी टका (करीब 8,400 रुपये) है। फोन का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। यह Vivo Bangladesh की साइट पर लिस्ट है। इसे फ्यूज़न ब्लैक और ओसियन ब्लू रंग में उतारा गया है।

याद रहे कि Vivo Y91i को भारत में 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। यह दाम 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन का 32 जीबी मॉडल 8,490 रुपये का है। फोन के 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम हाल ही में कम किया गया था। यह 6,990 रुपये में मिलता है।
 

Vivo Y91C 2020 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) Vivo Y91C 2020 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (1520x720 पिक्सल) फुल इन-सेल डिस्प्ले है। स्क्रीन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।

फोटो और वीडियो के लिए Vivo Y91C 2020 में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। यह एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पाम कैपचर और वॉयस कंट्रोल कैमरा ऐप का हिस्सा हैं।

Vivo Y91C 2020 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Vivo ने अपने इस फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी दी है। डाइमेंशन 155.11x75.09x8.28 मिलीमीटर है और वज़न 163.5 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »