Vivo Y78 या Vivo Y78m आया गीकबेंच पर नजर, 12GB RAM और Dimensity 930 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक

Vivo अब Vivo Y78 सीरीज में और नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है, जिसमें Vivo Y78 शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2023 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo अब Vivo Y78 सीरीज में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है।
  • Vivo Y78/Y78m मॉडल नंबर Vivo V2278A के साथ गीकबेंच पर देखा गया है।
  • VivoY78/ Y78m में MediaTek Dimensity 930 SoC दिए जाने की उम्मीद है।

Vivo Y78+ 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Gadgets 360

Vivo अब Vivo Y78 सीरीज में नए स्मार्टफोन लाने का प्लान बना रहा है, जिसमें Vivo Y78 शामिल है जो कि चीन में Vivo Y78m के तौर पर लॉन्च हो सकता है। Vivo Y78/Y78m हाल ही में 3C और TENAA सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर नजर आया था। अब यह फोन गीकबेंच पर नजर आया है, जहां पर इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। Vivo ने हाल ही में चीन में Vivo Y78+ 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया था। यहां हम आपको Vivo के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo Y78/Y78m मॉडल नंबर Vivo V2278A के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन ऑक्टा कोर सिस्टम ऑन चिप (SoC) से लैस होगा जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। इसके अलावा SoC में 6 कोर दिए हैं जो 2.0GHz पर काम करते हैं। SoC को पावरVR B-सीरीज BXM-8-256 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के साथ भी जोड़ा जाएगा।
Advertisement

आगामी VivoY78/ Y78m में MediaTek Dimensity 930 SoC दिए जाने की उम्मीद है, जो कि पहले से Moto G73 5G और Vivo Y77 5G जैसे स्मार्टफोन में शामिल किया जा चुका है। कंपनी द्वारा अपने मोबाइल एसओसी पोर्टफोलियो का नाम बदलने के चलते MediaTek द्वारा एसओसी के Dimensity 7020 के तौर पर ब्रांडेड होने की संभावना है।

गीकबेंच पर नजर आए मॉडल में 12GB RAM है, लेकिन Vivo फोन में अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट में भी प्रदान कर सकता है। Vivo  Y78/ Y78m को मार्केट में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है। गीकबेंच टेस्ट में फोन ने सिंगल-कोर में 842 स्कोर किया और मल्टी-कोर टेस्ट में 2099 स्कोर किया। यह स्मार्टफोन Android 13 पर काम करेगा, जिसमें Funtouch OS 13 या Origin OS 3 लॉन्च के क्षेत्र पर निर्भर करेगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.