Vivo Y78 5G हुआ 64 मेगापिक्सल कैमरा, 16 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo Y78 5G में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2023 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y78 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y78 5G में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • वीवो वाई78 5जी ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है।

Vivo Y78 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo Singapore

Vivo ने Vivo Y78 5G को सिंगापुर में पेश कर दिया है। फिलहाल यह फोन सिंगापुर की वीवो वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी द्वारा इस फोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है। ऑफिशियल लिस्टिंग से Y78 5G के सिंगापुर में आने का पता चला है। वीवो के इस नए फोन में Dimensity 7020 प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको वीवो वाई78 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y78 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Vivo Y78 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सिंगापुर में वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, यह फोन Flare Black और Dreamy Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।


Vivo Y78 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 


Vivo Y78 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड एज OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी प्लस और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले DCI-P3 कलर गेमुट और 1,300 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM और 8GB वर्चु्अल RAM दी गई है। फोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। बैटरी बैकअप के मामले में यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो के इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.89mm और वजन 177 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.