120Hz OLED डिस्प्ले और Dimensity 930 प्रोसेसर के साथ Vivo Y77 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात की जाए तो 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 17:20 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y77 5G की कीमत 1,999 Yuan यानी कि 23,566 रुपये है।
  • वीवो कल मलेशिया में एक अलग Vivo Y77 5G लॉन्च करेगा।

Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में Vivo Y77 5G को सबसे पावरफुल Y-सीरीज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसमें Dimensity 930 दिया गया है जो कि इस साल मई में पेश किया गया था। इसके अलावा यह अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशंस से भी लैस है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। आइए वीवो के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Vivo Y77 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Vivo Y77 5G में 6.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात की जाए तो 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo Y77 5G में Dimensity 930 है, जो Dimensity 920 का उत्तराधिकारी है। चिप में 2.2GHz पर काम करने वाले 2 Cortex-A78 CPU कोर, 2.0GHz पर 6 x Cortex-A55 CPU कोर और IMG BXM-8-256 जीपीयू शामिल हैं। स्टोरेज की बात की जाए तो फोन में 8GB LPPDR4x RAM और 256GB बिल्ट-इन UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 4,500mAh की ड्यूल सेल बैटरी पर बेस्ड है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला पहला Y-सीरीज फोन है। सेफ्टी के लिए, इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 164.17 mm, चौड़ाई 75.8 mm, मोटाई 8.59 mm और वजन लगभग 194 ग्राम है।
 

Vivo Y77 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo Y77 5G की कीमत 1,999 Yuanयानी कि रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो ब्लू और पिंक कलर्स में उपलब्ध है। स्मार्टफोन अभी तक Vivo की चीनी वेबसाइट या JD और Suning जैसी जानी-मानी चीनी रिटेलर साइट्स पर लिस्टेड नहीं है। बताया जा रहा है कि यह चीन के ऑफलाइन मार्केट में जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वीवो कल मलेशिया में एक अलग Vivo Y77 5G लॉन्च करेगा। यह Dimensity 810 SoC पर बेस्ड होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.64 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 930

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2388 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Y77 5G, Vivo Y77 5G Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.