8GB रैम के साथ Vivo Y75 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, Bluetooth SIG, Geekbench लिस्टिंग से मिला इशारा

ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में देखा गया है कि यह फोन ब्लूटूथ वी5.1 के साथ आ सकता है, वहीं गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जून 2021 17:28 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y75 5G लॉन्च तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है
  • वीवो वाई75 5जी फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • वीवो वाई75 5जी में मिल सकती है 8 जीबी रैम
Vivo Y75 5G स्मार्टफोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट के साथ-साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिससे फोन के जल्द लॉन्च का इशारा मिलता है। Vivo ने फिलहाल वीवो वाई75 5जी स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन प्रतीत हो रहा है कि यह एक बजट-फ्रेंडली 5जी स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2060 के साथ स्पॉट किया गया था। यही मॉडल नंबर अब कथित तौर पर ब्लूटूथ एसआईजी और गीकबेंच लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Vivo जल्द ही नया 5G फोन Vivo Y75 5G मोनिकर के साथ लॉन्च कर सकती है, जिसकी जानकारी IMEI, Bluetooth SIG certification, और Geekbench लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। IMEI लिस्टिंग में Vivo Y75 5G मोनिकर मॉडल नंबर V2060 के साथ लिस्ट था और अब यह मॉडल नंबर गीकबेंच और ब्लूटूथ एसआईजी के साथ स्पॉट किया गया है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में देखा गया है कि यह फोन ब्लूटूथ वी5.1 के साथ आ सकता है, वहीं गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। लिस्टिंग में प्रोसेसर के नाम के रूप में “holi” को लिस्ट किया गया है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर हो सकता है।
Advertisement

इसमें यह भी देखा गया है कि वीवो वाई75 5जी फोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। गीकबेंच पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 523 और मल्टी-कोर स्कोर 1,771 है जो कि इसे एक बजट-फ्रेंडली फोन बनाता है।

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फिलहाल वीवो वाई75 5जी स्मार्टफोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा स्पॉट की गई थी, जबकि Gizmochina लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Nashville Chatter द्वारा दी गई है। दोनों ही लिस्टिंग को स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 द्वारा वेरिफाई किया गया है।
Advertisement

साल 2017 में Vivo ने Vivo Y75 स्मार्टफोन की चीन में लॉन्च किया था। साल 2018 में Vivo Y75s को लॉन्च किया गया, जो कि स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस था।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3225 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y75 5G, Vivo Y75 5G Specifications, Vivo Y75, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.