Vivo Y70s हो सकता है एक्सीनॉस 880 5जी प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन

गीकबेंच लिस्टिंग में कथित Vivo Y70s में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर होने की बात कही गई है, जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.79 गीगाहर्ट्ज़ है। यह भी जानकारी मिली है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 मई 2020 18:23 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Vivo Y70s
  • वीवो वाई70एस एंड्रॉयड 10 के साथ हुआ लिस्ट
  • एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर अभी तक लॉन्च नहीं हुआ

Vivo Y70s को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं

Vivo Y70s स्मार्टफोन Vivo का अगला Y सीरीज़ स्मार्टफोन हो सकता है, लेकिन इस स्मार्टफोन में सबसे दिलचस्प बात जो फिलहाल सामने आ रही है वो यह है कि इस हैंडसेट में एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर दिया जा सकता है। आपको बता दें, अब तक Samsung ने इस नए एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर का ऐलान भी नहीं किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Vivo V2002A मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo Y70s स्मार्टफोन हो सकता है। फिलहाल, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि यह एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है।

गीकबेंच की इस लिस्टिंग को जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा किया है। लिस्टिंग में Vivo फोन मॉडल नंबर ‘vivo V2002A' के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग में फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर होने की बात कही गई है, जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 1.79 गीगाहर्ट्ज़ है। यह भी जानकारी मिली है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह लिस्टिंग 13 मई यानी आज बुधवार को अपलोड हुई है, जिसमें सिंगल कोर स्कोर 641 और मल्टी-कोर स्कोर 1,814 है। Gadgets 360 ने निजी तौर पर इस लिस्टिंग की जांच भी की है।
Advertisement

एक्सीनॉस 880 प्रोसेसर की बात करें, तो टिप्सटर ने बताया यह 5जी क्षमता का प्रोसेसर है, जिसमें 2 कोर्टेक्स-ए77 कोर की क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ और 6 कोर्टेक्स-ए55 कोर की क्लॉक स्पीड 1.79 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका जीपीयू Mali-G76 होगा। फिलहाल, सैमसंग ने इस मोबाइल प्रोसेसर की जानकारी नहीं दी है।

MyFixGuide की रिपोर्ट के अनुसार, कथित Vivo Y70s चीन के 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर भी इसी मॉडल नंबर V2002A के साथ लिस्ट हुआ था। हालांकि, इसके साथ दो अन्य मॉडल भी मौजूद थे वो हैं- V2001A और V2005A।  V2001A और V2005A दोनों ही फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लिस्ट थे, वहीं V2002A फोन को लेकर माना जा रहा था कि यह वीवो वाई70एस हो सकता है, यह फोन 18 वॉट चार्जिंग के साथ लिस्ट था।
Advertisement

 


Advertisement
गौर करने वाली बात यह है कि वीवो ने अभी वीवो वाई70एस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo Y70s, Exynos 880 5G, Vivo Y70s specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.