Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!

Vivo Y600i और Y600i AI Edition मिडरेंज के स्मार्टफोन बताए गए हैं जो Vivo Y500i के सक्सेसर बनेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2026 19:12 IST
ख़ास बातें
  • ये फोन Google Play Console सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में देखे गए थे।
  • 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
  • Vivo Y500i के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के रूप में फोन आने वाला है।

Vivo Y500i में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo Y600i और Y600i AI Edition कंपनी के कथित अपकमिंग स्मार्टफोन्स होंगे जिन्हें एक और सर्टिफिकेशन में देखा गया है। Vivo Y600i और Y600i AI Edition मिडरेंज के स्मार्टफोन बताए गए हैं जो Vivo Y500i के सक्सेसर बनेंगे। हाल ही में ये फोन Google Play Console सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में देखे गए थे। फोन के लिए एक ही मॉडल नम्बर और एक ही डिवाइस कोड नोट किया गया। यानी स्पेसिफिकेशंस दोनों में ही समान रह सकते हैं। अब दोनों ही फोन एक और सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं जहां से इनकी फास्ट चार्जिंग फीचर का पता चलता है। Vivo Y600i अपकमिंग मॉडल्स के बारे में जानते हैं अभी तक की खास बातें। 

Vivo Y600i और Y600i AI Edition को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। Google Play Console (via)सर्टिफिकेशन वाला मॉडल नम्बर चीन के 3C सर्टिफिकेशन में भी दिखाई दिया है जिससे पुष्टि होती है कि ये वही स्मार्टफोन्स हैं। यहां पर इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा होता है। 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Advertisement

Vivo V2617A मॉडल नम्बर के साथ इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में लिस्ट किया गया है। पता चलता है कि यह 44W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 3C डेटाबेस में इसके मार्केटिंग नेम को मेंशन नहीं किया गया है। लेकिन यही, V2617A मॉडल नंबर पहले Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में Vivo Y600i और Y600i AI Edition स्मार्टफोन्स से संबंधित पाया जा चुका है। 

Vivo Y500i के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के रूप में फोन आने वाला है। Vivo Y500i में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच (720x1,570 पिक्सल) LCD पैनल दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट से पावर्ड है। Vivo Y500i में 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7,200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.