50MP कैमरा,5000mAh बैटरी वाले Vivo Y56 5G की सेल शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 × 1080 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 10:13 IST
ख़ास बातें
  • महेश टेलीकॉम ने अपने पैकेजिंग बॉक्स में Vivo Y56 5G की फोटो शेयर की है।
  • Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y56 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने कथित तौर पर Vivo Y56 5G को पेश कर दिया है। ऑफलाइन रिटेलर पर यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके अलावा वीवो का नया वाई सीरीज स्मार्टफोन वीवो की ऑफिशियल साइट पर भी नजर आया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। वीवो Y56 5G प्लास्टिक फ्रेम और बॉडी के साथ तैयार किया गया है, जिसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट और रियर में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। आइए Vivo Y56 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vivo Y56 5G की कीमत


मुंबई बेस्ड ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने पैकेजिंग बॉक्स में नए Vivo Y56 5G की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। फोटो में पता चल रहा है कि यह एक 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट है जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा यह फोन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी नजर आया है, जहां पर इसकी कीमत 24,999 रुपये है।
Advertisement
 

Vivo Y56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y56 5G में 6.58 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408 × 1080 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इस डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंट्री लेवल 5G प्रोसेसर MediaTek Dimensity 700 SoC पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM दी गई है, जिसे एक्सटेंड रैम 3.0 फीचर के जरिए 8GB वर्चुअल RAM तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। Vivo का यह 5जी फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। सेफ्टी की बात की जाए तो इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए AI फेस अनलॉक दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, पोट्रेट मोड, पैनोरोमा, लाइव फोटो, स्लो मोशन और टाइम लेप्स आदि शामिल हैं। कनेक्टिविटी के मामले में वीवो के इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सबसे आखिर में डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 164.05 mm, चौड़ाई 75.60, मोटाई 8.15 mm और वजन 184 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.