5000mAh बैटरी, 6GB रैम, Dimensity 700 SoC के साथ Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन के राइट स्पाइन पर पावर बटन है जिसके ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Y सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Vivo Y55s 5G किया लॉन्च
  • फोन में 6.55 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज पेअरिंग दी गई है।

फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 देखने को मिलता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपनी Y सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Vivo Y55s 5G को लॉन्च किया है। फोन में 6.55 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 5G सपोर्ट के साथ आता है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर है। यह डुअल कैमरा के साथ आता है। इसकी कीमत, उपलब्धता और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Vivo Y55s 5G की कीमत, उपलब्धता

Vivo Y55s 5G को कंपनी ने ताइवान, हॉन्गकॉन्ग जैसे क्षेत्रों में लॉन्च किया है। फोन दो रैम, स्टोरेज कन्फिग्रेशन के साथ आता है। इसमें 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज का शुरुआती मॉडल है जिसकी कीमत 7990 NTD (लगभग 21,000 रुपये) है। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 8,490 NTD (लगभग 22,500 रुपये) है। फोन को गैलेक्सी ब्लू और स्टारलाइट ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Vivo Y55s 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y55s 5G में 6.55 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 1080 x 2408 पिक्सल का Full HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। रिफ्रेश रेट 60Hz का है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.6 प्रतिशत है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज पेअरिंग दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 देखने को मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट शूटर दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। रियर कैमरा से 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी के लिए यह फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 

फोन के राइट स्पाइन पर पावर बटन है जिसके ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह दो SIM, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC, एक USB-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। डिवाइस में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.