48MP कैमरा और 8GB रैम के साथ Vivo Y50t फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo Y50t की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,300 रुपये) है, जो कि इसके सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के दाम हैं। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं Secret Realm Black और Bihailan (Blue)।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y50t में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • वीवो वाई50टी में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • फोन में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है
Vivo Y50t को चीन में किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है, जो कि डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। फोन का निचला हिस्सा थोड़ा मोटा है और बैक पैनल पर ग्लोसी फिनिश दिया गया है। वीवो वाई50टी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें एक के नीचे एक कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।
 

Vivo Y50t price, availability

Vivo Y50t की कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,300 रुपये) है, जो कि इसके सिंगल 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के दाम हैं। फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं Secret Realm Black और Bihailan (Blue)। वीवो वाई50टी खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 

Vivo Y50t specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई50टी स्मार्टफोन Android 10 आधारित OriginOS 1.0 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और 90.72 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। साथ ही फोन में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 618 GPU और 8 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा फीचर्स में 2x डिजिटल जूम, ऑटोफोकस और एंटी-शेक वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo Y50t की बैटरी 4,500mAh की है, जिसके साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5.1, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 162.05x76.61x8.46mm और भार 190 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y50t, Vivo Y50t Price, Vivo Y50t Specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.