• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo Y3s (2021) भारत में लॉन्च, जानें कीमत

5,000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo Y3s (2021) भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo Y3s (2021) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है।

5,000mAh बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ Vivo Y3s (2021) भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Vivo Y3s (2021) में है 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Vivo S10e मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है
  • वीवो एस10ई फोन चीन में हुआ है लॉन्च
विज्ञापन
Vivo Y3s (2021) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। वीवो वाई3एस फोन में ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने Vivo S10e फोन को चीन में लॉन्च किया है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4,000 एमएएच की बैटरी और 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Vivo Y3s (2021) price in India, sale

Vivo Y3s (2021) की कीमत भारत में 9,490 रुपये है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है। यह फोन खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन में आता है, वो है पर्ल व्हाइट, मिंट ग्रीन और स्टाररी ब्लू। फोन खरीद के लिए Vivo India e-store, Amazon, Flipkart, Tata CliQ, Paytm, Bajaj Finserv EMI स्टोर्स और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर आज से उपलब्ध होगा।
 

Vivo S10e price, sale

Vivo S10e की कीमत चीन में CNY 2,399 है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प आता है। फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत CNY 2,599 है। फोन की प्री-बुकिंग 20 अक्टूबर से चीन में शुरू होगी। यह फोन खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन में आता है, वो है वॉटरकलर, हेज़ और ग्लास ब्लैक।
 

Vivo Y3s (2021) specifications

वीवो वाई3एस फोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन आधारित Funtouch OS 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.51 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ LCD वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का और सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में ब्यूटी मोड, टाइमलैप्स और रियर फ्लैश शामिल हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 19 घंटे तक ऑनलाइन HD मूवी स्ट्रीमिंग और 8 घंटे का गेमप्ले प्रदान करती है। फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस आदि शामिल है। फोन में फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
 

Vivo S10e specifications

vivo


वीवो एस10ई फोन की बात करें, तो इस फोन में 6.4 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »