6500mAh बैटरी, 50MP कैमरे वाले Vivo Y39 5G के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत!

Vivo Y39 5G 6.68 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1608 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 21:12 IST
ख़ास बातें
  • Y39 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 16,999 रुपये हो सकती है
  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये बताई गई है
  • कहा गया है कि फोन लोटस पर्पल और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में आ सकता है

Vivo Y39 5G मलेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका है

Photo Credit: Vivo

Vivo ने पिछले महीने मलेशिया में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y39 5G लॉन्च किया था। स्मार्टफोन LCD डिस्प्ले, 8GB रैम, Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 6500mAh क्षमता की बैटरी के साथ आता है। अभी तक कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन एक रिपोर्ट इशारा देती है कि Vivo Y39 5G जल्द भारत में कदम रख सकता है। इसकी कीमत, कलर ऑप्शन और कुछ मुख्य फीचर्स को भी लीक किया गया है।

Xpertpick ने टिप्सटर सुधांशु अंभोरे के हवाले से Vivo Y39 5G की कुछ जानकारियां लीक की हैं। कहा गया है कि Vivo Y39 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 16,999 रुपये हो सकती है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन लोटस पर्पल और ओशन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। 
Advertisement

इनमें से कुछ जानकारी लीक हुई प्रमोशनल तस्वीरों के जरिए सामने आई हैं। यहां कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता भी चलता है, जो मलेशिया में लॉन्च हुए मॉडल से पूरी तरह से मेल खाते हैं। बता दें कि Vivo Y39 5G 6.68 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1608 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी लगा है।

Vivo Y39 5G में 6500mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसके रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और साथ में 2 मेगापिक्सल का बोके कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।
Advertisement

लीक किए गए पोस्टर से पता चला है कि इसके Lotus Purple ऑप्शन की मोटाई 8.28mm और वजन 205 ग्राम होगा, जबकि Ocean Blue वेरिएंट की मोटाई 8.37mm और वजन 207 ग्राम होगा।
Advertisement


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.