Vivo Y37, Y37m स्मार्टफोन, 8GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Vivo Y37 और Y37m में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y37 और Y37m में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y37 और Y37m में f/2.2 अपर्चर के साथ 13MP का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo Y37 और Y37m में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo Y37 में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने चीन में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y37 और Vivo Y37m लॉन्च किए हैं। Vivo Y37 और Y37m में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo Y37 और Vivo Y37m के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y37, Vivo Y37m Price


Vivo Y37 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 yuan (लगभग 13,788 रुपये), 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 yuan (लगभग 17,213 रुपये), 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 yuan (लगभग 20,725 रुपये), 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 yuan (लगभग 22,979 रुपये) और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 yuan (लगभग 24,151 रुपये) है।
Advertisement

Vivo Y37m के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 yuan (लगभग 11,531 रुपये), 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 yuan (लगभग 17,213 रुपये) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 yuan (लगभग 22,979 रुपये) है। Vivo स्मार्टफोन अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Vivo Y37, Vivo Y37m Specifications


Vivo Y37 और Y37m में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, ऑस्पेक्ट रेशियो 20.15:9 और 89.64% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। दोनों स्मार्टफोन Mali-G57 GPU के साथ ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB, 6GB या 8GB LPDDR4X ड्यूल चैनल RAM और 128GB या 256GB इनबिल्ट eMMC5.1 स्टोरेज दी गई है। Y37 भी 12GB RAM का सपोर्ट करती है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OriginOS 14 पर काम करते हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इन स्मार्टफोन के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ड्यूल नेनो सिम स्लॉट, 2.4G/5G वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.